पुरुष इन 5 टिप्स को आज से ही फॉलो करना शुरू कर दें, लोग कहेंगे- स्मार्ट लगते हो

Published by : Sameer Oraon Updated At : 08 May 2025 5:16 PM

विज्ञापन

mens skin care tips

Men's Skin Care Tips: महिलाओं के साथ साथ पुरुषों को भी करना चाहिए अपने चेहरे का ध्यान रखना जरूरी होता है, जिससे चेहरे में निखार बनी रहे. तो चलिए जानते हैं, 5 बेस्ट स्किनकेयर टिप्स.

विज्ञापन

Mens Skin Care Tips : महिलाओं की तरह पुरुष भी मुंहासे, ड्रायनेस, ब्लैकहेड्स या चेहरे पर अतिरिक्त तेल उत्‍पादन की समस्याओं से परेशान रहते हैं. लेकिन वे इस प्रॉब्लेम से कैसे निजात पाएं इसके बारे में नहीं जानते. इस वजह से कई बार उनका कॉन्फिडेंस लॉ हो जाता है और वह खुद पर शर्म महसूस करते हैं. क्योंकि आपकी त्वचा अच्छी पर्सनालिटी का अहम हिस्सा है. यदि आप भी चाहते हैं कि आपकी स्किन की सारी दिक्कतें दूर जाएं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आज हम आपको वह 5 टिप्स बताएंगे जो आपके चेहरे में निखार ला देगी

पर्याप्त मात्रा में पानी पियें

अच्छी त्वचा के लिए सबसे जरूरी चीज पानी है. कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन अच्छा स्वास्थ्य के साथ साथ ग्लोइंग स्किन के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है. क्योंकि यह विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने में सहायक है और त्वचा को अंदर से साफ करता है.

Also Read: Brownie Cake Recipe: मदर्स डे पर घर पर कॉफी से बनाएं टेस्टी ब्राउनी केक

अपनी स्कीन टाइप को पहचाने

बेहतर त्वचा के लिए दूसरी जरूरी चीज है आपकी त्वचा किस तरह की है. यानी यह जानना जरूरी है कि आपकी स्किन ऑयली है या फिर ड्राय. इससे आपको सही स्किन प्रोडेक्ट चुनने में मदद मिलेगी. अगर आप सही स्किन केयर का इस्तेमाल करते हैं तो न सिर्फ आपके चेहरे में निखार आएगा बल्कि आपके चेहरे को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचायेगा.

सीटीएम जरूरी है

सीटीएम यानी कि क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइस्चराइजिंग. क्लीनिंग के लिए अपने चेहरे को दो बार धोना जरूरी है. टोनिंग के लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर अपनी त्वचा के अनुसार किसी भी प्रकार का टोनर चुन सकते हैं. मॉइस्चराइजिंग के लिए भी अपनी त्वचा के अनुसार इसका चयन करें. अगर आपकी स्किन ऑयल है तो बॉटर बेस्‍ड मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें. वहीं, ड्राय स्किन के लिए तेल आधारित गाढ़ा मॉइस्चराइजर का चुनाव करें.

स्क्रबिंग जरूरी है

स्क्रबिंग इसलिए जरूरी है क्योंकि यह आपकी त्वचा से गंदगी को हटाता. इसके साथ ही साथ ब्लैक और व्हाइटहेड्स को भी दूर करने में मदद करता है. लेकिन अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो सप्ताह में एक या दो बार एक्सफोलिएशन पर्याप्त है.

सनस्क्रीन जरूर लगाएं

आम तौर पर लोग गर्मी के मौसम में ही सनस्क्रीन लगाते हैं. लेकिन स्कीन केयर स्पेशलिस्ट की मानें तो हर सीजन में इसका इस्तेमाल जरूरी है. यह फ्री रैडिकल्‍स से बचाता है.

Also Read: Vastu Tips: सड़क पर पड़ी इन चीजों को लांघने वाला हो जाता है बर्बाद, अगर दिखे तो बदल लें रास्ता

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola