ePaper

ठंड के दिनों में पुरुषों के लिए ये 4 ड्रिंक है सुपरहिट, डेली पी लिये तो 5 गुणा बढ़ जाएगा एनर्जी और स्टैमिना

Updated at : 01 Dec 2025 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
Mens Health Tips

वो हेल्दी ड्रिंक्स की तस्वीर जो पुरुषों के लिए फायदेमंद है, Pic Credit- Chatgpt

Mens Health Tips: आजकल व्यस्त लाइफस्टाइल और खानपान की गड़बड़ी के कारण युवाओं को कम उम्र में ही कमजोरी और वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में विशेषज्ञ इन 4 देसी हेल्दी ड्रिंक को नैचुरल बूस्टर मानते हैं, जो शरीर में स्टैमिना, एनर्जी और स्फूर्ति बढ़ाने में मददगार होते हैं. जानें काले चने, जौ, अनार, खजूर और मोरिंगा से मिलने वाले फायदे.

विज्ञापन

Mens Health Tips: आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी है कि युवावस्था में ही लोगों को वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है, खासकर पुरुषों को. इसलिए जब भी कोई अपने शादीशुदा जिंदगी में किसी गुप्त समस्या से परेशान होता है तो उसे सबसे पहले अपनी दिनचर्या ठीक करने के साथ अच्छा खानपान की सलाह दी जाती है. विशेषज्ञों का मानना है कि नियमित व्यायाम और पोषक आहार न सिर्फ शरीर को फिट रखते हैं, बल्कि यौन स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर डालते हैं. आइए जानते हैं वे घरेलू उपाय कौन कौन से हैं जिसे स्वाभाविक रूप से ऊर्जा और स्फूर्ति बढ़ाने में मददगार माना जाता हैं.

काले चने का सूप

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार काले चने में प्रोटीन, मिनरल्स और आवश्यक पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में ताकत और एक्टिविटी को सपोर्ट करते हैं. यह मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ साथ ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है. खासकर ठंड के मौसम में वीकली पेय के रूप में इसे शामिल करना लाभकारी माना जाता है.

Also Read: Lemon Water In Winter: सर्दियों में अगर आप भी पीते हैं नींबू पानी, तो जानिए कैसे करता है शरीर पर असर

जौ का हेल्दी सूप

जौ में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की ऊर्जा और रक्त संचार को बेहतर बनाने में मददगार होते हैं. आयुर्वेद में इसे पुरुष और महिलाएं दोनों के लिए उपयोगी गया है. ठंड के मौसम में इसका सूप शरीर के निचले हिस्सों में गर्माहट और स्फूर्ति देने के लिए सहायक माना जाता है.

अनार का जूस

अनार को आयरन और एंटीऑक्सीडेंट का बेहतरीन स्रोत माना जाता है. यह शरीर में रक्त की गुणवत्ता को बेहतर करने में मददगार करता है. यही वजह है कि इसे कमजोरी और थकान में लाभकारी माना गया है. महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी अनार का जूस एक अच्छा विकल्प बताया गया है.

दो खजूर रोज खाना फायदेमंद

खजूर में प्राकृतिक शुगर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर में स्टैमिना और एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक होते हैं. इसे पाचन और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता है. रोजाना कम मात्रा में इसका सेवन कई तरह से मददगार हो सकता है.

सहजन (मोरिंगा) का जूस

मोरिंगा में कैल्शियम, आयरन और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं. इसे पारंपरिक चिकित्सा में ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला माना गया है. कई लोग इसे जूस या पत्तों के रूप में उपयोग करते हैं. महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी यह उपयोगी बताया जाता है.

Also Read: Sore Throat Remedies: बैठे हुए गले और खराश से तुरंत छुटकारा पाने के ये हैं कारगर घरेलू उपाय, दवाई खाने से पहले एक बार जरूर करें ट्राई

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य स्वास्थ्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है. इसका उद्देश्य किसी भी तरह की रोग-निदान, उपचार या दवा का विकल्प देना नहीं है. इसलिए किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले अपनी शारीरिक स्थिति को ध्यान में रखें.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola