Mehndi Design: दुल्हन की बहन के लिए खूबसूरत मेहंदी डिजाइन आइडियाज, जरूर करें ट्राई
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 16 Nov 2025 11:57 AM
mehndi design for bride sister (AI Image)
Mehndi Design: आपके घर में भी शादी होने वाली है और आप दुल्हन की बहन हैं तो अपने पूरे लुक को खूबसूरत बनाने के लिए हाथों में मेहंदी जरूर लगाएं. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ खूबसूरत मेहंदी डिजाइन आइडियाज.
Mehndi Design: शादी वाले घर का माहौल खुशियों से भरा होता है. जैसे-जैसे शादी की डेट नजदीक आती है घर के लोगों में उत्साह देखने को मिलता है. घर के सभी लोग तैयारी में जुट जाते हैं. शादी के फंक्शन में सभी लोग खूबसूरत लुक पाना चाहते हैं, खासकर दुल्हन की बहन. अगर आप भी दुल्हन की बहन हैं और चाहती हैं कि आपका लुक सबसे खास हो, तो खूबसूरत आउटफिट के साथ हाथों में मेहंदी जरूर लगाएं. आइए जानते हैं कुछ मेहंदी डिजाइन आइडियाज.
स्पेशल मेहंदी डिजाइन (Special Mehndi Design)

आप दुल्हन की बहन हैं तो हाथों में स्पेशल मेहंदी डिजाइन को जरूर लगाएं. आप इसमें दो बहनों की डिजाइन को बना सकती हैं. इसके चारों तरफ आप बारीक डिजाइन को बना सकती हैं. डिजाइन में फूल, पत्ते और लाइन को बना सकती हैं. आप कुछ मैसेज भी लिख सकती हैं.
सिंपल मेहंदी डिजाइन (Simple Mehndi Design)

अगर अपने लुक को सिंपल रखना चाहती हैं तो आप सिंपल मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं. इस मेहंदी डिजाइन में आपके हाथ ज्यादा भरे-भरे नहीं नजर आते हैं. इसमें सिंपल पैटर्न जैसे फूल, छोटी पत्तियां और छोटे डॉट्स का इस्तेमाल होता है.
हेवी मेहंदी डिजाइन (Heavy Mehndi Design)

शादी के फंक्शन में अगर आप अपने लुक को स्पेशल बनाना चाहती हैं तो हेवी मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. इस डिजाइन में भारी और बारीक पैटर्न को बनाया जाता है. ये डिजाइन हाथों एलिगेंट लगता है. शादी के फंक्शन के लिए ये मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है. आउटफिट और ज्वेलरी के साथ ये मेहंदी डिजाइन आपके पूरे लुक को खास बना देता है.
लोटस मेहंदी डिजाइन (Lotus Mehndi Design)

आप हाथों में खूबसूरत लोटस मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं. इसमें कमल के फूल का डिजाइन बनाया जाता है. इसमें और भी खूबसूरत पैटर्न को बनाया जाता है जो हाथों को एक आकर्षक लुक देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










