Matar Upma Recipe: सर्दियों में नाश्ते का स्वाद बढ़ाएगा हरे मटर से बना ये टेस्टी उपमा

Published by : Priya Gupta Updated At : 14 Dec 2025 9:48 AM

विज्ञापन

Matar Upma Recipe (AI Image)

Matar Upma Recipe: सर्दियों में हरे मटर से बनाना चाहते हैं टेस्टी नाश्ता तो इस आर्टिकल की मदद से तैयार करें मटर उपमा की ये आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Matar Upma Recipe: सुबह का नाश्ता स्वाद से भरा मिल जाए तो मजा आ जाता है. आपने आजतक टमाटर, प्याज, गाजर और भी कई तरह का उपमा खाया होगा लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में मटर उपमा बनाने की रेसिपी बताएंगे. ये खाने में टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी होता है. सर्दियों के दिन में बाजार में हरे मटर बिकने लगते हैं ऐसे में आप भी घर पर एक बार मटर उपमा बनाकर जरूर ट्राई करें. चलिए बताते हैं आपको इसे बनाने का तरीका. 

मटर उपमा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सूजी (रवा) – 1 कप
  • हरी मटर – आधा कप 
  • प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • राई – आधा छोटा चम्मच
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • करी पत्ता – 8–10
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • नमक -स्वादानुसार
  • पानी – जरूरत अनुसार 
  • नींबू का रस – 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

मटर उपमा बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक कड़ाही में सूजी को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें और अलग रख दें. 
  • अब आप उसी कड़ाही में तेल गर्म करके राई डालकर चटकने दें. अब जीरा, करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भूनें. 
  • इसके बाद प्याज डालें और हल्का सुनहरा होने तक चलाएं. इसमें हरे मटर धोकर डालें और 2 मिनट के लिए चलाते रहें. अब आप पानी और नमक डालकर इसे उबलने दें. 
  • उबाल आने पर धीरे-धीरे भुनी हुई सूजी डालते जाए और लगातार चलाते रहें. 
  • उपमा को ढककर आप 4-5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं. गैस बंद करें फिर नींबू रस और हरा धनिया डालकर सांभर या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Winter Special Matar Dhokla Recipe: सर्दियों की नरम धूप में दोगुना मजा, घर पर बनाएं विंटर स्पेशल फूला-फूला मटर ढोकला

यह भी पढ़ें: Makai Dhokla Recipe: घर पर बनाकर ट्राई करें मुलायम और स्पंजी मकई ढोकला, जानें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola