ePaper

Matar Paneer Paratha: सर्दियों की सुबह नाश्ते में बनाएं गरमा-गरम और स्वाद में लाजवाब मटर पनीर पराठा

Updated at : 13 Nov 2025 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
matar paneer paratha

matar paneer paratha ( AI Image)

Matar Paneer Paratha: ठंड के दिनों में अगर आप भी पराठा खाना पसंद करते हैं तो आप मटर पनीर पराठा को बना सकते हैं. आइए जानते है इस आर्टिकल में मटर पनीर पराठा बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Matar Paneer Paratha: सर्दियों में कई तरह के पराठे बनाए जाते हैं. इस मौसम में लोग चाव से गोभी पराठा, मूली पराठा, पालक पराठा या मेथी पराठा को खाते हैं. अगर आप भी नाश्ते में पराठा खाने के शौकीन हैं तो आप मटर पनीर पराठा को बना सकते हैं. ठंड के मौसम में आप इस पराठे को बनाएं. सर्दियों में गरमा-गरम पराठे के ऊपर आप मक्खन को डालकर सर्व कर सकते हैं. इसके साथ आप दही, अचार या हरी चटनी भी सर्व करें. 

मटर पनीर पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • तेल या घी- जरूरत के अनुसार
  • मटर- 1 कप
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • प्याज- 1
  • पनीर- 1 कप कद्दूकस किया हुआ
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च- 1
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार 
  • जीरा- 1 चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई

यह भी पढ़ें- Moringa Chilla Recipe: दिन की शुरुआत करें मोरिंगा चीला से, झटपट तैयार करें ये टेस्टी रेसिपी

मटर पनीर पराठा को कैसे तैयार करें? 

  • मटर पनीर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप हरे मटर को उबाल लें. अब आप एक बर्तन में आटा, नमक और 2 चम्मच तेल या घी डालें. इसमें जरूरत के हिसाब से पानी डालकर आटा गूंथ लें. इसे आप ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
  • अब आप एक कड़ाही को गर्म करें. इसमें आप तेल को डालें. इसके बाद जीरा को डालें. इसमें आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट को डालकर भूनें. इसमें अब आप मटर को दरदरा पीस कर डालें. 
  • इसके बाद आप धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और अमचूर पाउडर को डाल दें. इसमें नमक और पनीर डालकर अच्छे से मिला लें. इसके ऊपर आप बारीक कटी धनिया पत्ती को डाल दें. 
  • पराठा बनाने के लिए आप तवा को गर्म करें. अब आप आटे से लोई बनाएं और गोल बेल लें. इसके बीच में आप मटर के मिश्रण को डालें. किनारों को जोड़ लें और हल्के हाथों से बेल लें. इसे आप तवा पर डालें. पराठा को दोनों तरफ से पका लें. जब ये पक जाए तो आप इसमें तेल या घी को डालें और दोनों तरफ से सेंक लें. 

यह भी पढ़ें- Gud Makhana Recipe: घर आए दोस्तों के लिए बनाएं कुछ मीठा, झटपट तैयार करें गुड़ मखाना

यह भी पढ़ें- Makhana Matar Curry: शाही स्वाद पाएं अब घर पर, रोटी-नान के साथ बनाएं मटर मखाना करी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola