Mango Paratha Recipe: अब आम के स्वाद से बनाइए अपने पराठों को और भी खास

Mango Paratha Recipe : अनोखी और लाजवाब मैंगो पराठा रेसिपी को ट्राई करें और अपने परिवार को आम के एक नए स्वाद से हैरान करें.
Mango Paratha Recipe: आम का मीठा और रसीला स्वाद किसे पसंद नहीं. अक्सर हम आम से शेक, आइसक्रीम या चटनी बनाते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसे अपने रोजमर्रा के नाश्ते में कैसे शामिल किया जाए.जी हां हम बात कर रहे हैं मैंगो पराठा रेसिपी की. यह एक ऐसी अनोखी और स्वादिष्ट डिश है जो आपके नाश्ते को एक नया ट्विस्ट देगी और गर्मियों के इस मौसम में आपके जायके को बदल देगी.
सामग्री
पराठे के आटे के लिए
- गेहूं का आटा: 2 कप
- नमक: 1/2 छोटा चम्मच
- तेल या घी: 1 बड़ा चम्मच (मोयन के लिए)
- पानी: आवश्यकतानुसार (आटा गूंथने के लिए)
भरने (स्टफिंग) के लिए
- पके हुए आम का गूदा (पल्प): 1 कप (लगभग 1 बड़ा आम)
- चीनी: 2-3 बड़े चम्मच (आम की मिठास के अनुसार कम या ज़्यादा)
- इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)
- सौंप: 1/2 छोटा चम्मच (वैकल्पिक, स्वाद के लिए)
- घी/तेल: पराठे सेकने के लिए
बनाने की विधि
- पराठे का आटा गूंथना: एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा और नमक मिलाएं.इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल या घी डालें और अच्छे से मिलाएं ताकि आटा मोयनदार हो जाए.धीरे-धीरे पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटा न ज्यादा सख्त हो और न ज्यादा ढीला. आटे को ढककर 15-20 मिनट के लिए रख दें ताकि वह सेट हो जाए.
- आम की स्टफिंग तैयार करना : एक पैन में आम का गूदा (पल्प) लें. इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं.मध्यम आंच पर इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और उसका सारा पानी सूख न जाए. आपको एक जैम जैसी होनी चाहिए.अगर आप सौंफ डाल रहे हैं तो इसी समय मिला लें. मिश्रण को ठंडा होने दें .ठंडा होने के बाद यह और गाढ़ा हो जाएगा.
- पराठे बनाना : गूंथे हुए आटे से नींबू के आकार की लोई लें और उसे थोड़ा सा बेल लें.बेली हुई लोई के बीच में 1-2 चम्मच तैयार आम की स्टफिंग रखें. लोई को चारों तरफ से उठाकर स्टफिंग को अच्छे से बंद कर दें जैसे हम आलू पराठे में करते हैं. हल्के हाथों से सूखे आटे का प्रयोग करते हुए इसे गोल पराठे के आकार में बेल लें. ध्यान रहे कि स्टफिंग बाहर न निकले.
- पराठे सेकना : एक तवा गरम करें.बेले हुए पराठे को गरम तवे पर डालें.जब एक तरफ से हल्का सिक जाए तो पलट दें.दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा घी या तेल लगाकर सुनहरा भूरा होने तक सेक लें. पराठा फूलने लगेगा.पराठे को प्लेट में निकाल लें.
Also Read : Instant Rice Flour Dosa Recipe: बस 5 मिनट में ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट चावल के आटे के डोसे
Also Read : Moringa Paratha Recipe: सहजन के पत्तों से बनाएं टेस्टी और हेल्दी पराठा,नोट करें रेसिपी
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




