Life and Style : बुक शेल्फ को ऑर्गनाइज कर सजाएं किताबों का कोना 

Updated:
विज्ञापन

book shelf decoration

घर की सजावट में लोग अक्सर पर्दे के रंग, फ्लावरपॉट व अन्य डेकोरेटिव आइटम पर पूरा ध्यान देते हैं, लेकिन बुक शेल्फ को खूबसूरती के साथ आर्गनाइज करना भूल जाते हैं. एक सजा हुआ बुक शेल्फ देखने में तो अच्छा लगता ही है, यह आपको पसंदीदा पुस्तक तक आसानी से पहुंचाता भी है. जानें आप इसे कैसे सजाएं…

विज्ञापन

Life and Style : बुकशेल्फ को व्यवस्थित करना किताबों तक आपकी पहुंच को आसान बनाता है और यह कमरे की सुंदरता भी बढ़ाता है. इसकी शुरुआत आप शेल्फ को पूरी तरह से खाली व साफ करने से करें और दिये गये तरीकों से इस नया रूप दें…

विज्ञापन

सबसे पहले करें छटनी 

शेल्फ से सारी किताबों को बाहर निकालने के बाद पढ़ चुकी एवं बिना पढ़ी हुई किताबों को अलग कर लें. आप चाहें तो पढ़ी जा चुकी किताबों को शेल्फ के अलग खाने में रख सकते हैं.    

शैली के अनुसार करें वर्गीकरण 

आप किताबों को अलग-अलग वर्गीकृत कर सकते हैं जैसे – फिक्शन किताबें एक साथ, नॉन-फिक्शन एक साथ, इतिहास, विज्ञान और कविता जैसी श्रेणियों की किताबें एक साथ. इससे आपको किताबों को ढूंढने में परेशानी नहीं होगी. आप चाहें तो किताबों को उनके कवर के रंगों के अनुसार सजा सकते हैं. बेहतर होगा कि बड़ी और भारी किताबों को सबसे नीचे वाले शेल्फ में रखें और छोटी किताबों को ऊपर. इससे शेल्फ का संतुलन बना रहेगा. आपके पास अगर पसंदीदा लेखकों का अच्छा संग्रह है, तो आप लेखकों के नाम के अनुसार भी किताबों को वर्गीकृत करके सेट कर सकते हैं.

book shelf decoration
Book shelf decoration

इसे भी पढ़ें : BTSC recruitment : बिहार में भरे जायेंगे लेबोरेटरी असिस्टेंट के 1091 पद

स्टाइलिंग को आजमाएं  

शेल्फ की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप किताबों को स्टाइलिश लुक में भी सजा सकते हैं. किताबों के साइज के अनुसार कुछ किताबों को खड़ा रखें और कुछ काे लिटा कर रखें. शेल्फ से किताबें गिरें न इसके लिए बुकएंड्स का उपयोग करें. शेल्फ को पूरी तरह से किताबों से भरने की बजाय आप बीच-बीच में छोटे पौधे, फोटो फ्रेम या कोई आर्ट पीस रख सकते हैं. 

इन बातों पर दें ध्यान 

  • रोजमर्रा और कभी-कभार प्रयोग में आनेवाली किताबों को अलग कर लें. पढ़ाई करनेवाले बच्चे या किसी परीक्षा की तैयारी करनेवाले लोग रोज पढ़ी जानेवाली किताबों को अलग करके इसे शेल्फ के सामने हिस्से में ही रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर आप उसे तुरंत निकाला सकें.
  • कभी-कभी पढ़ी जानेवाली किताबों को शेल्फ के सबसे ऊंचेवाले हिस्से में रखें, क्यूंकि आपको उसे जरूरत पड़ने पर ही निकालना होगा.
  • किताबों को व्यवस्थित तरीके से सजाने के बाद उनके बीच-बीच में कीटनाशक दवा रखना न भूलें. ये कीटनाशक दवाएं आपकी कीमती धरोहर को सुरक्षित रखेंगी.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola