Mango Jam Recipe: अब ब्रेड पर लगाएं घर का बना मैंगो जैम, स्वाद भी मार्केट जैसा, आसानी से होगा तैयार

Updated:
विज्ञापन
mango jam

mango jam ( AI generated image)

Mango Jam Recipe: गर्मियों अगर घर पर ज्यादा आम आ गए हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या बनाएं तो आप मैंगो जैम बना सकते हैं. इसे बनाना भी आसान है और कम चीजों से बन भी जाता है. इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.

विज्ञापन

Mango Jam Recipe: गर्मियों के मौसम की सबसे खास बात होती है आम का सीजन. इस मौसम में कई तरह के आम मिलते हैं जिनका स्वाद आपको साल भर के लिए याद रहता है. आम के स्वाद को आप और बढ़ा सकते हैं और इसका सेवन अलग तरीके से कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं आम से बने जैम के बारे में यानी मैंगो जैम के बारे में. इसे आप ब्रेड या रोटी के साथ सेवन कर सकते हैं. बच्चों को भी ये बहुत पसंद आएगा. घर पर बने इस रेसिपी की बात ही अलग है. तो आइए जानते हैं इसे बनाने के तरीके के बारे में.

मैंगो जैम बनाने के लिए सामग्री 

  • पके हुए आम-4-5 
  • चीनी- 1 कप 
  • नींबू का रस- 1 चम्मच 

रेसिपी से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Cafe Style Cold Coffee : अब नहीं जाना पड़ेगा कैफे, घर पर मिनटों में तैयार करें ये रेसिपी

मैंगो जैम बनाने की आसान विधि 

  • मैंगो जैम बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को अच्छे से धो लें. आप आम को काट लें. जैम बनाने के लिए आप आम को छोटे टुकड़ों में काट कर अलग रख दें. अब इन टुकड़ों को मिक्सी में पीस कर एक पेस्ट तैयार कर लें. 
  • अब एक कढ़ाई को हल्के आंच पर गरम करें और इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट को डाल कर हल्के आंच पर चलाते रहें. ध्यान रखें की कढ़ाई का बेस मोटा हो. अगर कढ़ाई का बेस पतला होगा तो आम का पेस्ट जल जाएगा. 
  • करीब 2-3 मिनट तक पेस्ट को पकाने के बाद आप इसमें चीनी को डाल कर मिक्स कर दें. इस मिश्रण को चलाते रहें. इस मिश्रण का रंग भी बदलने लगेगा और धीरे-धीरे ये मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा. 
  • जब ये मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब इसमें आप नींबू के रस को मिला दें. मैंगो जैम को बनाने के लिए कंसिस्टेंसी का ख्याल रखना आवश्यक है. ये ना तो पतला होना चाहिए न ही ज्यादा गाढ़ा. आप इसकी कंसिस्टेंसी को चेक करें अगर ये चिपचिपा है और प्लेट में डालने से फैल नहीं रहा है तो ये तैयार है.
  • इसे आप शीशे के जार में ठंडा हो जाने के बाद स्टोर कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Recipe Under 15 Minutes: शाम की भूख हो या फिर टिफिन तैयार करने की जल्दी, आसानी से बनाएं ये रेसिपी

यह भी पढ़ें: Dal Tadka Recipe: ढाबे का स्वाद अब घर पर, इस तरीके से तैयार करें दाल तड़का की रेसिपी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola