ePaper

Malaika Arora Young Look Tips: आप भी मलाइका अरोड़ा की तरह लगेंगी हाॅट और यंग,जानें क्या है उनका सीक्रेट

Updated at : 03 Apr 2025 4:27 PM (IST)
विज्ञापन
Malaika Arora Young Look Tips: आप भी मलाइका अरोड़ा की तरह लगेंगी हाॅट और यंग,जानें क्या है उनका सीक्रेट

Malaika Arora Young Look Tips: क्या आप भी मलाइका अरोड़ा जैसी जवां और फिट दिखना चाहती हैं तो आपको फैलो करना हाेगा यह टिप्स.

विज्ञापन

Malaika Arora young look tips: बॉलीवुड की हॉट एंड हिट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा हमेशा अपनी फिटनेस और यंग लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं. वह आज भी इतनी ग्लैमरस लगती है कि हर कोई उनसे उनकी खूबसुरती का राज पूछता रहता है. क्या आप भी मलाइका अरोड़ा जैसी जवां और फिट दिखना चाहती हैं तो आपको फैलो करना हाेगा यह टिप्स.

सही खाना

मलाइका अरोड़ा का मानना है कि संतुलित आहार हमारी स्किन और शरीर को जवां बनाए रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है.वे अपनी डाइट में हमेशा ताजे फल, हरी सब्जियां, प्रोटीन और हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स शामिल करती हैं. अगर आप भी यंग दिखना चाहती हैं तो हरी सब्जियां आज ही खाना शुरु कर दें.

बेहद जरुरी है एक्सरसाइज

मलाइका की फिटनेस का राज रोजाना की एक्सरसाइज रूटीन है. वह योग, पिलाटेस और कर्डियो करती हैं. इन व्यायामों से न सिर्फ उनके शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ी है बल्कि उनकी त्वचा भी टाइट और यंग बनी रहती है.

अधिक पानी का सेवन

मलाइका अरोड़ा का कहना है कि अधिक पानी पीना सेहत के लिये बेहद जरुरी है.उनका कहना है कि पानी पीने की वजह से त्वचा हमेशा हाइड्रेटेड और चमकदार रहती है. पानी आपके शरीर को डिटॉक्स भी करता है.

खुश रहना जरुरी

मलाइका का मानना है कि सकारात्मक सोच और खुश रहना जवां दिखने के लिए बहुत जरूरी है.वह तनाव से दूर रहने और सकारात्मक रहने की कोशिश करती हैं.वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताती हैं जो उन्हें खुश रहने में मदद करता है.

Also Read : Summer Friendly Makeup: अब गर्मी में भी नो टेंशन, समर फ्रेंडली मेकअप से पाएं शानदार लुक

Also Read : 15 Minute Glow Face Pack: घर पर बनाएं यह सीक्रेट फेस पैक, 15 मिनट में मिलेगा पार्लर जैसा निखार

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola