Rose Milkshake Recipe: घर पर आए मेहमानों को सर्व करें रोज मिल्क शेक, सिर्फ एक घूंट में दिल हो जाएगा खुश

rose milkshake ( AI Image)
Rose Milkshake Recipe: अगर घर में गेस्ट अचानक से आ जाए तो आप झटपट से रोज मिल्क शेक को बना सकते हैं. ये एक आसान रेसिपी है जिसे आप जल्दी से तैयार कर सकते हैं.
Rose Milkshake Recipe: अगर आप भी कुछ ठंडा और रिफ्रेशिंग पीना चाहते हैं जिसे आप घर पर आसानी से तैयार कर सकें तो आप रोज मिल्क शेक को बना सकते हैं. दूध और रोज सिरप से तैयार ये शेक बहुत ही स्वादिष्ट होता है. आप इसे जल्दी से तैयार करके मेहमानों को दे सकते हैं. आप इसे बनाकर बच्चों को भी सरप्राइज दे सकते हैं. अगर आप घर में छोटी पार्टी रख रहे हैं तो भी आप इस ड्रिंक को सर्व कर सकते हैं. इस ड्रिंक का स्वाद ऐसा है कि सब आपकी तारीफ जरूर करेंगे. इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं इस आसान सी ड्रिंक को बनाने की रेसिपी.
रोज मिल्क शेक बनाने के लिए सामग्री
दूध- 2 कप ठंडा
वेनिला आइसक्रीम-2 स्कूप
रोज सिरप- 3- 4 बड़े चम्मच
चीनी- 1-2 चम्मच
आइस क्यूब- 2-3
गुलाब की पंखुड़ियां सूखी हुई- सजाने के लिए
यह भी पढ़ें- Navratri Recipe Ideas Without Onion Garlic: बिना प्याज लहसुन के ट्राई करें स्वाद से भरपूर ये डिशेज
रोज मिल्क शेक बनाने की विधि
- रोज मिल्क शेक बनाने के लिए आप सबसे पहले दूध को गाढ़ा कर ले. इस गाढ़े दूध को आप ठंडा होने के लिए रख दें.
- अब एक मिक्सर जार में ठंडा दूध को डालें. इसमें आप आइसक्रीम को भी मिक्स कर दें.
- इसमें आप एक दो चम्मच चीनी का डालें. अगर आप इसे ज्यादा मीठा बनाना चाहते हैं तो आप चीनी को बढ़ा दें. इसमें रोज सिरप को मिक्स करें. सभी चीजों को अच्छे तरीके से फेंट लें.
- इस मिश्रण को आप एक बर्तन में निकाल लें. शेक को आप गिलास में डालें. इसके ऊपर से आप आइस क्यूब्स को डाल दें. आप ऊपर से सिरप या आइसक्रीम डालकर सजा सकते हैं. इसे आप गेस्ट को या घरवालों को सर्व करें और सरप्राइज दें. इसके ऊपर गुलाब की पंखुड़ियां को डाल सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Veg Malai Sandwich Recipe: शाम के स्नैक्स में बनाएं क्रिमी और टेस्टी वेज मलाई सैंडविच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










