Lauki Oats Chilla: सुबह के ब्रेकफास्ट को बनाएं टेस्टी, तैयार करें लौकी ओट्स चीला की आसान रेसिपी 

Updated:
विज्ञापन
lauki oats chilla

lauki oats chilla ( AI Image)

Lauki Oats Chilla: अगर आप सुबह की भागदौड़ में कुछ झटपट रेसिपी बनाना चाहते हैं तो लौकी ओट्स चीला एक अच्छा ऑप्शन है. ये एक आसान रेसिपी है और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है.

विज्ञापन

Lauki Oats Chilla: घर पर अक्सर बच्चे सब्जी खाने में आनाकानी करते हैं. ऐसे में पेरेंट्स परेशान रहते हैं कि कैसे बच्चों को सब्जी खिलाया जाए. लौकी की सब्जी बच्चे खाने में बहुत नखरे करते हैं. आप चीला में लौकी डालकर एक टेस्टी रेसिपी तैयार कर सकते हैं. ये डिश आप सुबह के नाश्ते और बच्चों को टिफिन में जरूर दें.  आप सुबह के नाश्ते या शाम के हल्के स्नैक में कुछ हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं, तो लौकी ओट्स चीला आपके लिए परफेक्ट रेसिपी है. आइए जानते हैं लौकी ओट्स चीला बनाने की आसान विधि. 

लौकी ओट्स चीला बनाने के लिए सामग्री 

  • ओट्स पाउडर- 1 कप
  • लौकी कद्दूकस की हुई- 1 कप
  • बेसन- 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच कटी हुई
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी
  • तेल

यह भी पढ़ें- Chilla Ideas for Weekend: इस वीकेंड पर बनाएं ये 5 तरह के स्वादिष्ट चीले, टेस्ट ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

लौकी ओट्स चीला बनाने की विधि (Lauki Oats Chilla)

  • लौकी ओट्स चीला की रेसिपी बनाने के लिए आप सबसे पहले ओट्स को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें. अब आप एक बाउल में ओट्स पाउडर, कद्दूकस की हुई लौकी, बेसन, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पत्ती, जीरा और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • अब आप इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर घोल को तैयार कर लें. इस बात का ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला.
  • अब आप तवे पर हल्का सा तेल लगाएं और एक बड़े चम्मच की मदद से घोल डालकर इसे फैला दें. इसे आप दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पका लें. आपका हेल्दी और टेस्टी ओट्स लौकी चीला तैयार है. आप बचे हुए घोल से चीला को बना लें और इसे आप चटनी या अचार के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Panchmewa Paag Recipe: त्योहारों की मिठास बढ़ाएं पंचमेवा पाग के साथ, ट्राई करें ये आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola