ePaper

Mooli Chutney Recipe: ठंड के मौसम में झटपट बनाएं स्वाद से भरपूर मूली की चटनी

Updated at : 09 Nov 2025 2:38 PM (IST)
विज्ञापन
mooli chutney

mooli chutney ( AI Image)

Mooli Chutney Recipe: ठंड के मौसम में आप भी चटनी की रेसिपी को ट्राई करना चाहते हैं तो आप मूली की चटनी को बना सकते हैं. आप इस चटनी को झटपट से तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

Mooli Chutney Recipe: लंच या डिनर में अगर आप कोई साइड डिश बनाने की सोच रहे हैं तो आप चटनी को बना सकते हैं. चटनी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. चटनी को बनाना बहुत ही आसान होता है और इसके लाजवाब स्वाद की वजह से खाना और भी मजेदार बन जाता है. सर्दियों में आप मूली की चटनी को ट्राई कर सकते हैं. ठंड के मौसम में आप ताजी मूली से इस चटनी को बना सकते हैं. इस चटनी को आप झटपट से और कम चीजों की मदद से आसानी से तैयार कर सकते हैं. आप इसे पकौड़े, पराठा, चावल-दाल या रोटी-सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल से मूली की चटनी को बनाने का आसान तरीका. 

मूली की चटनी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? 

  • मूली- 1
  • धनिया पत्ती- 1 कप
  • हरी मिर्च- 1-2
  • मूली के पत्ते- आधा कप कटा हुआ
  • लहसुन की कलियां- 4
  • नमक- स्वादानुसार
  • नींबू का रस- 1 बड़ा चम्मच
  • पानी- जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें- Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी

मूली की चटनी को कैसे तैयार करें?

  • मूली की चटनी बनाने के लिए आप एक मूली को लें और इसे अच्छे से पानी से साफ कर लें. अब आप इसे छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब आप मिक्सी जार को लें और मूली के टुकड़ों को डालें. आप मूली के पत्तों को धोकर काट लें और इसे भी मिक्सी जार में डाल दें. इसके बाद आप इसमें लहसुन की कलियां डालें. कटी हुई मिर्च, बारीक कटी धनिया की पत्ती और थोड़ा सा पानी डालकर आप इसे बारीक पीस लें. 
  • अब आप एक कटोरे में चटनी को निकाल लें. इसमें आप स्वादानुसार नमक को मिला दें. इसके बाद आप नींबू के रस को भी मिला दें. इस तरह से आप मूली की चटनी को तैयार करें.

यह भी पढ़ें- Oats Vada Recipe: चाय टाइम के लिए परफेक्ट स्नैक रेसिपी, तैयार करें ओट्स और चना दाल वड़ा

यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola