Makhana Paneer Curry: घर पर बनाएं मखाना पनीर करी, त्योहार और खास मौके के लिए परफेक्ट
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 08 Sep 2025 12:29 PM
makhana paneer recipe (AI Image)
Makhana Paneer Curry: खाने की टेबल पर अगर कुछ ऐसा हो जो स्वाद में लाजवाब हो तो मजा ही कुछ और होता है. अक्सर हम ग्रेवी वाली सब्जियों में आलू, पनीर या मटर का स्वाद को बनाते हैं. लेकिन मखाने और पनीर के इस कॉम्बिनेशन को ट्राई करें.
Makhana Paneer Curry: अगर आप अपनी लंच या डिनर के लिए कुछ टेस्टी रेसिपी को शामिल करना चाहते हैं तो आप मखाना पनीर की रेसिपी आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. मखाना जिसे फॉक्स नट्स के नाम से जाना जाता है पोषक तत्व से भरपूर है और सेहत के लिए भी अच्छा है. पनीर का सेवन भी अच्छा है. इन दोनों के कॉम्बिनेशन से आप मजेदार डिश को तैयार कर सकते हैं. ये है रेसिपी जल्दी बनकर तैयार हो जाती है और आप एक स्पेशल लंच या डिनर को एन्जॉय कर सकते हैं.
मखाना पनीर के लिए सामग्री
- मखाना- 2 कप
- पनीर- 1 कप कटा हुआ
- टमाटर- 2 बारीक कटे हुए
- प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
- अदरक-लहसुन पेस्ट- एक चम्मच
- हरी मिर्च- 1-2 बारीक कटी हुई
- दही- आधा कप
- काजू- 7-8 पेस्ट बना लें
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- एक चम्मच
- धनिया पाउडर- एक चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- कसूरी मेथी- 1 चम्मच
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
- घी या तेल- 2-3 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
यह भी पढ़ें- Homemade Murmura Chivda: शाम की चाय के साथ ट्राई करें परफेक्ट मुरमुरा चिवड़ा, घर पर बनाएं कुरकुरा स्नैक
मखाना पनीर बनाने की विधि (Makhana Paneer Curry Recipe)
- मखाना पनीर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही में थोड़ा घी या तेल डालकर मखानों को हल्का सुनहरा होने तक भून लें और अलग रख दें.
- आप पनीर के क्यूब्स को हल्का सा तेल में डालकर फ्राई कर लें जिससे पनीर क्यूब हल्के क्रिस्पी हो जाएं.
- अब उसी कड़ाही में तेल डालकर प्याज को सुनहरा भूरा होने तक भुन लें. फिर आप इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ देर तक फ्राई करें.
- अब आप इसमें टमाटर डालकर पकाएं और मसाले हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर को डालें. जब तेल मसाले से अलग होने लगे तो इसमें काजू का पेस्ट और दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसे तेल अलग होने तक आप पका लें.
- अब इस मिश्रण में आप भुने हुए मखाने और पनीर को डालें. इसमें आप एक कप पानी डालकर कुछ देर तक मिनट कम आंच पर पकने दें. अब इसके ऊपर आप गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें और अच्छे से मिक्स कर के पका लें. इसमें आप हरा धनिया से गार्निश कर लें.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










