ePaper

Matar Halwa Recipe: इस सर्दी घर पर झटपट बनाएं मटर का हलवा, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Updated at : 25 Nov 2025 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
Make instant matar halwa at home

(Image - Gemini)

Matar Halwa Recipe: जाड़े के दिनों में आप मटर का हलवा ट्राई कर सकते हैं. स्वाद में बेस्ट इस हलवा को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है.

विज्ञापन

Matar Halwa Recipe: सर्दियों के मौसम में हरी मटर खूब पसंद की जाती है. ऐसा भी कह सकते हैं कि जाड़े के मौसम में यह सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में से एक है. हरी मटर का हल्का मीठा स्वाद एक नहीं बल्कि कई व्यंजनों का टेस्ट बढ़ा देती है. जैसे आलू-टमाटर और मटर की सब्जी, मटर की कचौरी, मटर-पनीर की सब्जी और पुलाव में मटर समेत इसकी कई सारी चीजें बनती है.

स्वाद में भरपूर

इसकी खासियत है कि स्वाद में भरपूर यह मटर हर व्यंजन का स्वाद बढ़ा देती है. अब बात करते हैं इससे बनने वाले मीठे डेजर्ट की. सर्दियों के सीजन में हरी मटर का हलवा खूब पसंद किया जाता है. आप भी चाहें तो इस ठंडी में हरी मटर का हलवा ट्राई कर सकते हैं. एक तो इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है साथ ही यह टेस्टी भी बहुत होता है. अब आपको इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं.

बनाने की सामग्री

  • एक कप हरी मटर के दाने
  • 50 से 60 ग्राम देसी घी
  • 150 ग्राम चीनी
  • 150 ग्राम मावा
  • 8-10 बादाम
  • 10-12 काजू
  • एक चम्मच पिस्ता की कतरन
  • आधा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर

बनाने की विधि

  • सबसे पहले आप मटर के दाने धो लें.
  • अब इसे मिक्सर जार में दरदरा पीस लें.
  • इसके बाद मावा को छोटे टुकड़ो में करके पैन में लो फ्लेम पर भूनें.
  • भूनते वक्त इसे लगातार चलाते रहें.
  • अच्छी खुशबू आने और कलर थोड़ा गोल्डन हो जाने के बाद मावा को प्लेट में निकाल लें.
  • मावा भुन जाने के बाद अब पैन में दो चम्मच देसी घी डालें.
  • इसके बाद इसमें दरदरी पीसी गई मटर डाल लें.
  • इसे चलाते हुए रंग बदलने तक भूनें.
  • अब भूनते-भूनते मटर से अरोमा आ जाने पर समझ लें कि मटर अच्छे से भुन गई है.
  • इसके बाद मटर में आधा कप दूध और चीनी भी डालें.
  • अब चीनी के अच्छी तरह घुलने और दूध के सूखने तक इसे धीमी आंच पर पका लें.
  • अब एक दूसरे पैन में बादाम, काजू, पिस्ता को देसी घी के साथ रोस्ट करने के बाद क्रश कर लें.
  • इसके बाद इसे हलवा में डालकर मिलाएं.
  • फिर इसमें इलायची भी डालें.
  • तैयार मटर के हलवा में भुना हुआ मावा मिक्स कर लें.

इसे भी पढ़ें: Rabri Malai Toast: मीठा खाने का हो रहा है मन, तो घर पर बस कुछ मिनटों में तैयार कर लें स्वाद में लाजवाब रबड़ी मलाई टोस्ट

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola