Main Door Decoration Ideas For Diwali: दिवाली के मौके पर मेन डोर को सजाएं, इन आइडियाज से दरवाजे को करें डेकोरेट

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 19 Oct 2025 2:37 PM

विज्ञापन

main door decoration ideas ( AI Image)

Main Door Decoration Ideas For Diwali: दिवाली पर आप भी मेन डोर को डेकोरेट करने की सोच रहे हैं तो आप इन आसान आइडियाज का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं मेन डोर डेकोरेशन आइडियाज.

विज्ञापन

Main Door Decoration Ideas For Diwali: दिवाली पर पूरे घर को सजाया जाता है. घर सजाने को लेकर लोग डेकोरेशन की चीजों को खरीद कर लाते हैं या फिर हाथों से सजावट की चीजों को तैयार करते हैं. इस मौके पर मेन डोर खासकर सुंदर तरीके से सजाया जाता है. मेन दरवाजे से ही मेहमान आपके घर में आते हैं और सब की नजर सबसे पहले मेन दरवाजे की सजावट पर ही पड़ती है. इसलिए मेन डोर को अच्छे से सजाएं. इस दिवाली आप भी मेन डोर को खूबसूरती से सजाने की सोच रहे हैं तो आप इन आइडियाज का इस्तेमाल कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुछ मेन डोर डेकोरेशन आइडियाज. 

गेंदे के फूलों से कैसे सजाएं?

marigold flower decoration
Marigold flower decoration ( ai image)

दिवाली पर घर की सजावट में गेंदे के फूलों का इस्तेमाल होता है. आप गेंदे के फूलों से मेन डोर को सजा सकते हैं. आप फूल माला से पूरे दरवाजे को सजाएं और दोनों साइड पर भी गेंदे के फूलों को लगाएं. 

आम के पत्तों से कैसे सजाएं?

mango leaves decoration
Mango leaves decoration (ai image)

आप आम के पत्तों से भी मेन डोर डेकोरेट कर सकते हैं. आप सिंपल तरीके से धागे की मदद से आम के पत्तों को लटका सकते हैं या फिर फूल के साथ भी आप इसे सजा सकते हैं. 

कपड़े का इस्तेमाल कैसे करें?

clothes decoration
Clothes decoration ( ai image)

आप डेकोरेशन के लिए कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप दरवाजे के किनारों पर कपड़े को सुंदर से सजाएं. आप इसमें आर्टिफिशियल फूलों का भी इस्तेमाल करें और इसे और भी खूबसूरत बनाएं. 

सेंटर रंगोली से कैसे सजाएं?

centre rangoli decoration
Centre rangoli decoration ( ai image)

आप मेन डोर पर सेंटर रंगोली को बना सकते हैं. आप रंगोली में सुंदर डिजाइन को बनाएं. इसके चारों तरफ बॉर्डर बनाकर डेकोरेट करें. शाम में आप इसे दीयों से सजा सकते हैं. 

लाइट से कैसे करें डेकोरेट?

lights decoration ideas
Lights decoration ideas ( ai image)

आप लाइट से मेन डोर को सजाएं. इसके लिए दरवाजे पर लाइट को लगा लें. आप गोल्डन लाइट से दरवाजे को डेकोरेट करें. लाइट से आपका मेन डोर बेहद खूबसूरत नजर आएगा.

यह भी पढ़ें- Balcony Decoration For Diwali: दिवाली पर बालकनी की डेकोरेशन देख ठहर जाएगी सब की नजरें, इन तरीकों से सजाएं

यह भी पढ़ें- Diwali Decoration: साफ सफाई के बाद घर सजाने की टेंशन को करें दूर, दिवाली डेकोरेशन के लिए इन यूनिक आइडियाज का करें इस्तेमाल

यह भी पढ़ें- Diya Decoration Ideas: दिवाली डेकोरेशन के लिए अपने हाथों से सजाएं दीये, इन आइडियाज को करें ट्राई

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola