Diya Decoration Ideas: दिवाली डेकोरेशन के लिए अपने हाथों से सजाएं दीये, इन आइडियाज को करें ट्राई
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 19 Oct 2025 1:08 PM
diya decoration ideas ( AI Image)
Diya Decoration Ideas: इस बार दिवाली के मौके पर आप मिट्टी के दीयों को अपने हाथों से सजाएं. इन दीयों से आपका दिवाली डेकोरेशन और भी खास लगेगा. आप दीयों को डेकोरट करने के लिए इन आइडियाज को करें ट्राई.
Diya Decoration Ideas: दिवाली के त्योहार पर घर को फूल, दीयों और लाइट से सजाया जाता है. हर कोई अपने घर को खूबसूरती से सजाने की सोचता है. अगर आप अपने घर को खास और आकर्षक तरीके से सजाना चाहते हैं तो आप मिट्टी के दीयों को डेकोरट कर सकते हैं. आप दीयों को अलग रंगों से सजा सकते हैं जिससे दिवाली डेकोरेशन और भी सुंदर लगे. आप इन दीयों से मेन डोर, बालकनी को सजा सकते हैं. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ आसान और क्रिएटिव दीया डेकोरेशन आइडियाज. आप भी इन आइडियाज को ट्राई करें और दिवाली को खास बनाएं.
गोल्डन बेस पेंटेड दीये कैसे बनाएं?

मिट्टी के दीये को डेकोरट करने के लिए आप इसे गोल्डन कलर से पेंट कर सकते हैं. ये कलर दिखने में बेहद रॉयल और आकर्षक लगता है. आप दीये को लें और गोल्डन रंग से पेंट करें. इसे आप सूखने दें. सूखने के बाद इसमें दूसरे रंग से सुंदर डिजाइन को पेंट कर दें.
ग्लिटर वर्क दीये को कैसे करें तैयार?

आप ग्लिटर की मदद से भी दीयों को सजा सकते हैं. दीयों को सजाने के लिए ग्लिटर वर्क बहुत ही आसान और स्टाइलिश तरीका है. इसके लिए आप जिस रंग का ग्लिटर इस्तेमाल कर रहे हैं उस रंग से पहले दीये को पेंट कर लें. इसे सूखने दें और फिर गोंद को लगा दें और इस पर आप ग्लिटर को चिपका दें.
मोती से कैसे सजाएं?

आप दीये को मोती से भी सजा सकते हैं. सबसे पहले दीयों को पेंट कर लें. आप चाहें तो इसके ऊपर डिजाइन भी बना सकते हैं. इसके बाद आप मोती को इसके ऊपर चिपका दें. आप अलग-अलग साइज की मोती से इसे सजा लें.
मिरर वर्क से कैसे सजाएं?

आप छोटे मिरर के साथ दीये को सजा सकते हैं. आप दीये को पेंट कर लें. इसमें आप ग्लिटर को चिपका दें. इसके बाद आप इसमें छोटे मिरर को लगा दें. आप इसमें मिरर की मदद से छोटे डिजाइन भी बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Balcony Decoration For Diwali: दिवाली पर बालकनी की डेकोरेशन देख ठहर जाएगी सब की नजरें, इन तरीकों से सजाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










