ePaper

Maharana Pratap Jayanti Wishes: रणभूमि के शेर को नमन, भेजिए ये जोश और गर्व से भरे संदेश

Updated at : 09 May 2025 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
Maharana Pratap Jayanti Wishes

Maharana Pratap Jayanti Wishes

Maharana Pratap Birthday wishes: आज 9 मई को महाराणा प्रताप के जन्म जन्म तिथि के अवसर पर उन्हें नमन करने और अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए हम आपके लिए लाएं ऊर्जा से भरपूर संदेश जिसे आप अपने प्रियजनों के साथ साझा कर सकते हैं.

विज्ञापन

Maharana Pratap Jayanti Wishes: महाराणा प्रताप को वीरता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में जाना जाता है. उन्हें ‘मेवाड़ का शेर’ भी कहा जाता है. वह सिर्फ एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि न्यायप्रिय और दूरदर्शी शासक भी थे. उनकी अडिग निष्ठा, मातृभूमि के लिए त्याग और अपराजेय आत्मबल आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं. आज 9 मई को महाराणा प्रताप के जन्म तिथि के अवसर पर उन्हें नमन करने और अपनों को शुभकामनाएं देने के लिए हम आपके लिए लाएं ऊर्जा से भरपूर संदेश जिसे आप अपने प्रियजनों के साथ साझा कर सकते हैं.

Maharana Pratap Jayanti Wishes

“मातृभूमि के लिए सर्वस्व निछावर कर जाऊंगा
वक्त आने पर मैं भी मेवाड़ी राणा बन जाऊंगा.
पल-पल जिया जो इस मिट्टी के लिए,
मैं भी वही महाराणा प्रताप बन जाऊंगा.”

महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

“आज भी गूंजता है प्रताप का नाम, वीरता की मिसाल है जिसका काम.”

महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

“साहत का प्रतीक नीले घोड़े पर सवार,
वीरता का प्रतीक मेवाड़ी सरदार.
हिंदुओं की शान है आज भी,
जिनका नाम है महाराणा प्रताप.”

महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

“मेवाड़ की भूमि ने प्रताप जैसे योद्धा को जन्म देकर भारत मां को गौरवान्वित किया.”

महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

“स्वाभिमान की परिभाषा, शौर्य की पहचान,
ऐसे थे महाराणा प्रताप महान.
जयंती के अवसर पर उन्हें शत-शत नमन.”

महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

“न कोई महल, न कोई सिंहासन,
फिर भी था वो सबसे महान.
रणभूमि में चमकता एक तारा,
महाराणा प्रताप था उसका नाम.”

महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

“हम धन्य हैं, की हमने ऐसे भूमि पर जन्म लिया
जहां राणा जैसे वीर रहते थें.”

महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

“करता हूं नमन मैं प्रताप को
जो वीरता के प्रतीक हैं,
जो लोह पुरुष वो मातृभक्त,
वो अखण्डता के प्रतीक हैं.”

महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

“वह महानता के प्रतीक थे, जिन्होंने अपना जीवन स्वतंत्रता की रक्षा के लिए समर्पित किया.”

“तलवार पर जिसने राज किया,
दुश्मन को भी ललकार दिया,
महाराणा प्रताप वो नाम है,
जिसने मुगलों को भी थर्राया किया”

महाराणा प्रताप जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

ये भी पढ़ें: Maharana Pratap Birth Anniversary: स्वतंत्रता के योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती पर विशेष

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola