Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि के व्रत में जरूर बनाएं लौकी की खीर, स्वाद के साथ सेहत को भी फायदा

Updated:
विज्ञापन
lauki ki kheer

lauki ki kheer

Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि पर व्रत रखने की सोच रहे हैं तो लौकी की खीर को जरूर बनाकर इसका सेवन करें. यह खीर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ आपके सेहत के लिए भी लाभदायक है.

विज्ञापन

Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत जल्द ही आने वाला है. इस वर्ष यह महापर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा. महाशिवरात्रि के पर्व का हिंदू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है. इस दिन पर भोलेनाथ के भक्त उनकी पूजा और आराधना करते हैं. महादेव को प्रसन्न करने के लिए भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं. व्रत में खाने को लेकर कुछ नियम होते हैं. महाशिवरात्रि के अवसर पर कुछ लोग फलाहार करते हैं. अगर आप भी महाशिवरात्रि पर व्रत रखने की सोच रहे हैं तो आप लौकी की खीर बना सकते हैं. लौकी में पानी अच्छी मात्रा में होता है जो व्रत के समय में आपके लिए फायदेमंद है.

लौकी की खीर के लिए सामग्री

  • 1 किलो लौकी
  • 1 लीटर दूध 
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • 1 कप चीनी
  • 8-10 काजू बारीक कटा हुआ
  • 8-10 बादाम बारीक कटा हुआ
  • 8-10 किशमिश
  • 3 चम्मच घी

महाशिवरात्रि से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि व्रत में आसानी से बनाएं सिंघाड़े के आटे का हलवा, जानें रेसिपी

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को अर्पित करें ये फूल, बरसेगी भगवान की कृपा

लौकी की खीर बनाने की विधि

  • लौकी की खीर बनाने के लिए गाढ़े दूध का इस्तेमाल करें. इससे खीर का स्वाद बहुत ज्यादा बढ़ जाता है. सबसे पहले आप दूध को गर्म करें और गाढ़ा होने तक उसे पकाएं.
  • लौकी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से धो लें और उसे छील लें. अब इस लौकी को कद्दूकस कर लें.
  • अब कड़ाही में घी को गर्म करें और इसमें कद्दूकस की हुई लौकी को हल्की आंच पर भूनें. जब यह अच्छे तरीके से भून जाए तब इसमें आप दूध को डालकर पकाएं. इसमें कुछ बादाम और काजू भी डाल दें. 
  • जब अच्छे तरह से यह पक जाए तब आप इसमें चीनी और इलायची का पाउडर मिला दें.
  • अब बचे हुए काजू, किशमिश और बादाम को हलवे के ऊपर सजाएं.

यह भी पढ़ें: Maha Shivratri Vrat Recipe: महाशिवरात्रि व्रत पर बनाएं साबूदाना की खिचड़ी, जानें इसकी आसान रेसिपी

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola