ePaper

Basant Panchami: विद्या की देवी सरस्वती को प्रिय हैं ये फूल, अर्पित कर पाएं असीम कृपा

Updated at : 30 Jan 2025 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
Basant Panchami: विद्या की देवी सरस्वती को प्रिय हैं ये फूल, अर्पित कर पाएं असीम कृपा

Basant Panchami:विद्या और बुद्धि की देवी मां सरस्वती की पूजा में सफेद और पीले रंग के फूलों का विशेष महत्व है. सही फूल चढ़ाने से जीवन में सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

विज्ञापन

Basant Panchami: माघ महीने में आने वाली वसंत पंचमी का विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है. मां सरस्वती को विशेष रूप से सफेद और पीले रंग के फूल प्रिय होते हैं. इन फूलों को अर्पित करने से मां की कृपा प्राप्त होती है और बुद्धि, ज्ञान, और कला में सफलता मिलती है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां सरस्वती को कमल, कनेर, गुलाब, चांदनी, गेंदा, चमेली, चंपा, जूही, और अपराजिता जैसे फूल अत्यधिक पसंद हैं. आइए जानते हैं इन फूलों का महत्व और मां सरस्वती की पूजा में इनका उपयोग कैसे किया जाए.

Maa Saraswati ke priya phool:  मां सरस्वती को प्रिय फूल और उनका महत्व

Basant panchami: विद्या की देवी सरस्वती को प्रिय हैं ये फूल, अर्पित कर पाएं असीम कृपा
  1. कमल का फूल
    मां सरस्वती के हाथों में विराजमान सफेद कमल उनकी पवित्रता और ज्ञान का प्रतीक है. कमल का फूल चढ़ाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलता है.
  2. कनेर का फूल
    पीले और सफेद रंग के कनेर के फूल मां सरस्वती को प्रिय हैं. यह फूल समृद्धि और विद्या प्राप्ति में सहायक माने जाते हैं.
  3. गुलाब का फूल
    लाल गुलाब भले ही देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है, लेकिन सफेद गुलाब मां सरस्वती की पूजा में विशेष महत्व रखता है. यह शांति और सौम्यता का प्रतीक है.
  4. चांदनी का फूल
    सफेद चांदनी का फूल देवी सरस्वती की पूजा में शुभ माना जाता है. यह फूल ज्ञान के प्रकाश और आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतीक है.
  5. गेंदा का फूल
    पीले रंग का गेंदा फूल मां सरस्वती को अत्यधिक प्रिय होता है. यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने और विद्या के क्षेत्र में उन्नति दिलाने वाला माना जाता है.
  6. चमेली और चंपा के फूल
    इन सुगंधित फूलों को मां सरस्वती को अर्पित करने से मन की एकाग्रता और ध्यान शक्ति बढ़ती है.
  7. जूही और अपराजिता
    सफेद जूही और नीले रंग की अपराजिता का फूल देवी सरस्वती को अर्पित करने से विद्या और कला में उन्नति होती है.

जो भी भक्त श्रद्धा और भक्ति से मां सरस्वती को इन फूलों को अर्पित करता है, उसे विद्या, बुद्धि, और सफलता का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है. इस वसंत पंचमी, आप भी मां को प्रिय फूल अर्पित करें और उनकी असीम कृपा पाएं.

Also Read: 7 Edible Flowers: 7 देसी फूल जो खाने योग्य भी हैं, आप भी बना सकते है इनसे स्वादिष्ट व्यंजन

Also Read:Tips For Gifting Flowers to Girlfriend:  गर्लफ्रेंड के लिए ले जा रहे हैं फूल? जान लें ये जरूरी बातें

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola