स्मोकिंग की तरह डेंजरस है अकेलापन, इन उपायों को अपनाकर पाएं छुटकारा

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 29 Nov 2023 7:52 PM

विज्ञापन

Relationship : बड़ी अजीब बात है कि आज के वक्त में वर्चुअली लोग एक दूसरे के इतने करीब हैं कि देश - दुनिया में कहीं भी लोग एक दूसरे को देखकर बात कर सकते हैं.लेकिन जब पास बैठकर बात करने का दिल करें तो कोई नहीं मिलता क्योंकि सब लोग अपनी दुनिया में बिजी हैं नजीतन अकेलापन काफी बढ़ रहा है.

विज्ञापन
undefined

कुछ लोगों को भीड़ पसंद नहीं आती ये उनके स्वभाव में शामिल होता है. लेकिन कुछ लोग सबके साथ होकर भी खुद को अकेला महसूस करते हैं.दरअसल यह अकेलापन एक इमोशनल प्रॉब्लम है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती है.

undefined

मौजूदा वक्त में युवाओं की एक बड़ी आबादी अकेलेपन का शिकार हैं. इस विषय पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ताजा रिपोर्ट ने विशेषज्ञों की भी चिंता बढ़ा दी है.

undefined

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, अकेलापन स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम बढ़ाने वाला होता है ऐसा इसलिए क्योंकि अकेलेपन से आपके मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव बढ़ने लगता है. जिसके कारण अवसाद जैसी मानसिक समस्याएं खड़ी होने लगती हैं.

undefined

डब्ल्यूएचओ ने अकेलेपन को ग्लोबल हेल्थ थ्रेट माना है. बड़ी बात यह कि डब्ल्यूएचओ ने अकेलेपन को धूम्रपान की तरह डेंजरस बताया है. उसके अनुसार एक दिन में 15 सिगरेट पीने से शरीर को जितना नुकसान पहुंचता है, अकेले रहने से भी शरीर को उतना ही नुकसान पहुंचता है.

undefined

समस्याओं की बात के बाद अब बारी आती है कि आखिरकार अकेलेपन को कैसे दूरे करें और इसके उपाय क्या हैं.

undefined

अकेलापन मिटाने के लिए अपनी मन के पंसद का काम करें – अपने मन के अनुसार काम करने से आपको सुकून का अनुभव होगा, जैसे कि फेवरेट सॉन्ग सुने. या फिर अगर डांस पसंद है तो डांस क्लास के साथ जुड़ें

undefined

पसंद का खाना पकाएं: जीवन में कुछ नई चीजों को करने से आपका अकेलापन दूर होता है. अगर इससे भी आप कुछ अलग फील नहीं कर रहे हैं तो आप अपनी पसंद का खाना पकाएं या फिर टीवी पर अपनी पसंद का प्रोग्राम देखें.

undefined

नियमित रूप से ध्यान: अगर कोई शख्स अकेलेपन की समस्या से जूझ रहा है तो उसे नियमित रूप से ध्यान करना चाहिए. रोजाना ध्यान करने से मस्तिष्क के नर्व्स रिलैक्स होते हैं.

undefined

दोस्तों के साथ बिताएं समय: अपनों के साथ या दोस्तों के साथ समय बिताने से आप तरोताजा महसूस करेंगे. अगर मौका मिले तो फैमिली और फ्रेन्ड्स के साथ घूमने का प्लान बनाएं. इससे आपको अच्छा महसूस होगा. और निगेटिन माइन्डसेट से मुक्ति मिलेगी.

Also Read: Health Tips: हमेशा रहती है थकान और सुस्ती तो ना करें इन लक्षणों को इग्नोर, शरीर में हो सकती है इन चीजों की कमी
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola