ePaper

Lizard Repellent Home Remedies: अगर आप छिपकलियों से हैं परेशान ताे अपनायें यह आसान ट्रिक्स

Updated at : 25 Mar 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
Lizard Repellent Home Remedies

Lizard Repellent Home Remedies

Lizard Repellent Home Remedies : अगर आप अपने किचन से इन छोटे जीवों को दूर रखना चाहते हैं तो बस आपको इन मसालों का सही इस्तेमाल करना होगा.

विज्ञापन

Lizard Repellent Home Remedies: छिपकलियां अक्सर घरों में दिखाई देती हैं और खासकर किचन में. किचन जहां खानों की सुरक्षा को लेकर हम बहुत ज्यादा अलर्ट रहते हैं ऐसे में छिपकलियां हर घर के लिये समस्या बन जाती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मसाले और उनकी खुशबू छिपकलियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती. जी हां यह सही है अगर आप अपने किचन से इन छोटे जीवों को दूर रखना चाहते हैं तो बस आपको इन मसालों का सही इस्तेमाल करना होगा.

  • लौंग: लौंग की तीखी खुशबू छिपकलियों के लिये असहनीय होती है. इसे किचन में किसी भी स्थान पर रख दें जैसे की रैक या कोने में और देखिए कि छिपकलियां दूर भाग जाएंगी. लौंग का तेल भी छिपकलियों को दूर रखने में प्रभावी साबित होता है.
  • मिर्च पाउडर: किचन में मिर्च पाउडर का छिड़काव छिपकलियों के लिए एक प्राकृतिक रिपेलेंट का काम करता है. मिर्च की ताजगी और तीव्रता इन्हें असहज महसूस कर देती है जिससे ये आपके किचन में आना छोड़ देती हैं.
  • लहसुन: लहसुन का तेज गंध इंसानों को स्वादिष्ट लगता है लेकिन यह छिपकलियों को भी दूर करने में कारगर साबित होता है. किचन में कुछ लहसुन की कलियां रखकर आप इन्हें अपनी रसोई से दूर रख सकते हैं.
  • बरीक इलायची: इलायची की मीठी और मसालेदार खुशबू छिपकलियों के लिए बिल्कुल असहनीय होती है. इसे किचन में जगह-जगह रखें और आपको छिपकलियों से राहत मिलेगी.
  • पुदीना: पुदीने की ताजगी और तेज खुशबू छिपकलियों को दूर रखने में मदद करती है. आप पुदीने के ताजे पत्ते किचन में रख सकते हैं या पुदीने का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Also Read : Vastu Tips: रात को सोते समय सिरहाने पर रखें ये चीजें, जीवन में हर दिशा में आएगी सफलता

Also Read : Vastu Tips: रात को सोते समय सिरहाने पर रखें ये चीजें, जीवन में हर दिशा में आएगी सफलता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola