Litti Chokha Recipe: बिहारी स्वाद का असली मजा अब आपके डाइनिंग टेबल पर, ये है घर पर लिट्टी चोखा बनाने का सबसे आसान तरीका

Updated:
विज्ञापन
litti chokha recipe

AI generated image

Litti Chokha Recipe: अगर आप अपने घर पर बिहार की फेमस लिट्टी चोखा बनाना चाहती हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार होने वाली है. आज हम आपको आसानी से घर पर तैयार करने के लिए लिट्टी चोखा की रेसिपी बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Litti Chokha Recipe: लिट्टी चोखा बिहार की पारंपरिक और बेहद लोकप्रिय रेसिपी है जो अब पूरे भारत में अपने लाजवाब स्वाद की वजह से मशहूर हो चुकी है. यह एक हेल्दी, टेस्टी और सैटिस्फाइंग डिश है जिसे गेहूं की लिट्टी और बैंगन, टमाटर, आलू से बने चोखे के साथ परोसा जाता है. यह एक ऐसी डिश है जिसे सिर्फ बड़े ही पसंद नहीं करते हैं बल्कि घर के छोटों के जुबान पर भी इसका स्वाद अपना जादू चला देता है. ऐसे में अगर आप भी लिट्टी चोखा का असली स्वाद घर पर लेना चाहते हैं, तो इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

लिट्टी के लिए जरूरी चीजें

  • गेहूं का आटा– 2 कप
  • अजवाइन– आधा चम्मच
  • नमक– स्वादानुसार
  • घी– मोयन और सेंकने के लिए

ये भी पढ़ें: Kathal Kebab Curry: कभी नहीं खायी होगी कटहल की इससे ज्यादा स्वादिष्ट सब्जी, जानें घर पर बनाने का तरीका

ये भी पढ़ें: Tawa Idli Recipe: सिर्फ बच्चों के ही नहीं बल्कि बड़ों के दिलों पर भी राज करेगी ये अनोखी डिश, जानें बनाने का आसान तरीका

सत्तू फिलिंग के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

  • चना सत्तू – 1 कप
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 चम्मच
  • सरसों का तेल – 1 चम्मच
  • हरा धनिया – बारीक कटा
  • हरी मिर्च – 1या फिर 2 बारीक कटी हुई
  • नींबू रस – 1 चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • कलौंजी या अजवाइन – आधा चम्मच
  • अचार मसाला – ऑप्शनल

चोखा के लिए इन चीजों की होगी जरूरत

  • बैंगन – 1 बड़ा
  • टमाटर – 2
  • उब���े आलू – 2
  • लहसुन – 4 से 5 कलियां
  • हरी मिर्च – 1 या 2
  • सरसों का तेल – 1 या 2 चम्मच
  • हरा धनिया – बारीक कटा
  • नमक – स्वादानुसार

ये भी पढ़ें: Cheesy Aaloo Paratha: बिना ज्यादा मेहनत बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं चीजी आलू पराठा, यहां जानें सबसे आसान रेसिपी

लिट्टी बनाने की विधि

  • आटा गूंथ लें. गेहूं के आटे में अजवाइन, नमक और थोड़ा घी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें और ढककर 15 मिनट रखें.
  • सत्तू का मिश्रण तैयार करने के लिए एक बर्तन में चना सत्तू और सभी भरावन सामग्री डालकर अच्छे से मिक्स करें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी मिलाएं ताकि मिश्रण गीला हो जाए.
  • लिट्टी बनाने के लिए गूंथे हुए आटे की लोइयां बनाकर उसमें सत्तू का मिश्रण भरें और गोल करके बंद करें.
  • अब लिट्टी को सेंक लें. पारंपरिक तौर पर लिट्टी को कोयले की आग में सेंका जाता है, लेकिन आप इसे तंदूर, ओवन या तवा पर भी सेंक सकते हैं. दोनों तरफ से ब्राउन होने तक सेंकें. अंत में घी में डुबो दें.

चोखा बनाने की विधि

  • बैंगन और टमाटर को आग में भून लें और छिलका उतार लें
  • उबले हुए आलू, भूने बैंगन, टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च, धनिया, नमक और सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब आपका चोखा अच्छी तरह से बनकर तैयार है.

ये भी पढ़ें: Bread Roll: ब्रेड रोल ऐसा जिसके स्वाद के दीवाने हो जाएंगे बच्चे, जानें चुटकियों में घर पर बनाने का तरीका

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन