Tawa Idli Recipe: सिर्फ बच्चों के ही नहीं बल्कि बड़ों के दिलों पर भी राज करेगी ये अनोखी डिश, जानें बनाने का आसान तरीका
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 09 May 2025 4:56 PM
AI Generated Image
Tawa Idli Recipe: तवा इडली रेसिपी एक अनोखी और स्वादिष्ट डिश है जो बची हुई इडली को नए और चटपटे अंदाज में पेश करती है. इस रेसिपी में इडली को मसालों और तड़के के साथ तवे पर कुरकुरा किया जाता है जिससे इसका स्वाद बेहद लाजवाब हो जाता है.
Tawa Idli Recipe: अगर आप इडली का पारंपरिक स्वाद बदलना चाहते हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो तवा इडली आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह एक ऐसी यूनिक रेसिपी है जो साउथ इंडियन स्वाद को स्पाइसी और चटपटे तड़के के साथ मिलाकर तैयार की जाती है. तवा इडली बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है और इसे ब्रेकफास्ट, स्नैक या लंच में भी परोसा जा सकता है. तो चलिए जानते हैं इस आसान और लाजवाब रेसिपी के बारे में.
तवा इडली बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- तैयार इडली- 8-10 बची हुई इडली भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
- प्याज- 1 बारीक कटी हुई.
- टमाटर- 2 बारीक कटे हुए.
- शिमला मिर्च- 1 बारीक कटी हुई.
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई..
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 1 छोटा चम्मच.
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच.
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच.
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच.
- नमक- स्वादानुसार.
- हरा धनिया- बारीक कटा हुआ.
- तेल या घी- तवे पर सेकने के लिए.
तवा इडली बनाने की विधि
- सबसे पहले बची हुई इडली को चौकोर टुकड़ों में काट लें.
- एक तवे को गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तेल या घी डालें.
- तेल गर्म होने पर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और हल्का भून लें.
- अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज डालें और सुनहरी होने तक भूनें.
- इसके बाद टमाटर, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें। इन्हें अच्छे से पकाएं जब तक कि सब्जियां नरम न हो जाएं.
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालें और अच्छे से मिलाएं.
- जब मसाले अच्छे से पक जाएं, तब इसमें इडली के टुकड़े डालें और मसालों में अच्छे से मिक्स करें.
- इडली के टुकड़ों को तवे पर हल्का सा कुरकुरा होने तक सेंक लें.
- गैस बंद कर दें और ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें.
आपकी गरमा-गरम और स्वादिष्ट तवा इडली तैयार है. इसे नारियल चटनी, पुदीने की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें. यह बच्चों के टिफिन के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है और इसे नाश्ते के रूप में भी परोसा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
ये भी पढ़ें: Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा
ये भी पढ़ें: Raw Mango Paratha Recipe: बच्चों को लंच में खिलाएं कच्चे आम का मीठा चटपटा पराठा, जानें आसान रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










