Raw Mango Paratha Recipe: बच्चों को लंच में खिलाएं कच्चे आम का मीठा चटपटा पराठा, जानें आसान रेसिपी
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 08 May 2025 6:00 PM
AI generated Image
Raw Mango Paratha Recipe: अगर आप अपने बच्चों को कुछ अलग खिलाना चाहते हैं तो गर्मियों के इन दिनों में उनके लिए काफी आसानी से घर पर ही कच्चे आम का मीठा चटपटा पराठा बना सकते हैं. इसे तैयार करना काफी ज्यादा आसान है.
Raw Mango Paratha Recipe: पराठा तो आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी कच्चे आम का मीठा चटपटा पराठा खाया है? गर्मियों के मौसम में कच्चे आम का खट्टा-मीठा स्वाद और पराठे की नरम परतें जब मिलती हैं, तो एक ऐसा जायका बनता है जिसे कोई भी भूल नहीं सकता. आज हम आपको इस अनोखी रेसिपी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं. इस डिश को आप काफी आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं और खुद के साथ-साथ अपने बच्चों को भी खिला सकते हैं.
इन सामग्रियों की पड़ेगी जरूरत
- कच्चे आम- 2 मीडियम आकार के कद्दूकस किए हुए.
- गेहूं का आटा- 2 कप.
- गुड़- 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ.
- हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई.
- नमक- स्वादानुसार.
- लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच.
- धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच.
- भुना हुआ जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच.
- तेल/घी- पराठा सेकने के लिए.
इस तरह तैयार करें स्वादिष्ट पराठे
- सबसे पहले आपको कच्चे आम का मिश्रण तैयार कर लें.
- सबसे पहले कच्चे आम को अच्छे से धोकर छील लें और उन्हें कद्दूकस कर लें.
- एक बर्तन में कद्दूकस किए हुए कच्चे आम, गुड़, हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और भुना हुआ जीरा पाउडर डालें.
- इसे अच्छे से मिक्स कर लें और इसे 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि आम का रस और मसाले अच्छी तरह से मिल जाएं.
- अब आपको आटे को गूंथ लेना है.
- गेहूं के आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें.
- आटे को 15 मिनट के लिए ढक कर रख दें.
- आटे की लोइयां बना लें और इन्हें हल्के से बेलें.
- बीच में तैयार किया हुआ कच्चे आम का मिश्रण रखें और चारों तरफ से बंद कर लें.
- इसे हल्के हाथों से गोल पराठे की तरह बेल लें.
- गर्म तवे पर थोड़ा सा घी या तेल डालें और पराठा रखें.
- दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
- आपके अनोखे और लाजवाब कच्चे आम के मीठे चटपटे पराठे तैयार हैं. इसे गर्मागर्म दही, अचार या हरी चटनी के साथ परोसें.
Also Read : Leftover Rice Recipes: बचे हुए चावल से बनाएं क्रिस्पी कटलेट्स,कुछ मिनटों में होगा तैयार
Also Read :Mango Pickle Recipe: कच्चे आम से ऐसे बनाएं चटपटा अचार,हर कोई मांगेगा बार-बार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










