Bread Roll: ब्रेड रोल ऐसा जिसके स्वाद के दीवाने हो जाएंगे बच्चे, जानें चुटकियों में घर पर बनाने का तरीका
AI Generated Image
Bread Roll: अगर आप अपने बच्चों को कुछ यमी और यूनिक बनाना चाहते हैं तो ब्रेड रोल एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसका स्वाद इतना जबरदस्त है कि बच्चे इसे एक बार खाने के बाद इसके दीवाने से हो जाएंगे.
Bread Roll: ब्रेड रोल एक ऐसा स्नैक है जो झटपट बन जाता है और हर उम्र के लोगों को बेहद पसंद आता है. खासकर शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और मसालेदार खाने का मन हो तो ब्रेड रोल से बेहतर कुछ नहीं. इसका क्रिस्पी स्वाद और मसालेदार फिलिंग हर बार मुंह में पानी ला देता है. आप इसे बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं या फिर मेहमानों के सामने सर्व कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इस स्वादिष्ट रेसिपी को बनाने की विधि और कुछ खास टिप्स जिससे इसका स्वाद और भी बेहतर हो जाए.
फिलिंग के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
- उबले हुए आलू – 4 मीडियम शेप के
- उबले हुए मटर – आधा कप
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच कटी हुई
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
- आमचूर पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
ये भी पढ़ें: Kathal Kebab Curry: कभी नहीं खायी होगी कटहल की इससे ज्यादा स्वादिष्ट सब्जी, जानें घर पर बनाने का तरीका
बाकी जरूरी चीजें
- ब्रेड स्लाइस – 8-10 किनारों को काटकर
- पानी – ब्रेड भिगोने के लिए
- तेल – तलने के लिए
ब्रेड रोल बनाने की विधि
- सबसे पहले भरावन तैयार करें. एक बर्तन में उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें. इसमें उबली मटर, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, आमचूर, नमक और धनिया पत्ती डालें और अच्छे से मिला लें.
- अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उसे हल्के हाथ से पानी में डुबोकर तुरंत निकाल लें. हथेलियों से हल्का दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दें. इसके बीच में आलू की स्टफिंग रखें और ब्रेड को रोल की तरह मोड़ लें. सभी ब्रेड स्लाइस इसी तरह तैयार करें.
- एक कढ़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए, तो तैयार ब्रेड रोल्स को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें. तले हुए ब्रेड रोल्स को टिशू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल हट जाए.
ये भी पढ़ें: Cheesy Aaloo Paratha: बिना ज्यादा मेहनत बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं चीजी आलू पराठा, यहां जानें सबसे आसान रेसिपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










