कम हाइट वाली लड़कियों के लिए आशी वर्मा ने बताए लहंगा टिप्स

लहंगा पहनें महिला (AI Image)
Lehenga Tips For Short Height Girls: शादी या किसी खास मौके पर आप भी लहंगा पहनना का सोच रही हैं, लेकिन कम हाइट होने की वजह से लहंगा को लेकर कन्फ्यूज हैं. तो इन टिप्स को अपनाकर आप लंबा दिख सकती हैं.
Lehenga Tips For Short Height Girls: अगर आपकी हाइट कम है, तो आपको भी अक्सर ऐसे लहंगे की तलाश रहती होगी जिसमें आप लंबी दिख सकें. सही लहंगा आपके लुक को निखारने के साथ-साथ आपकी हाइट को भी बेहतर दिखा सकता है. इसके लिए सिर्फ लहंगे का फैशनेबल होना ही काफी नहीं, बल्कि सही डिजाइन, कट और पैटर्न का चुनाव करना भी जरूरी है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे सही लहंगा चुनकर और पहनकर आप अपनी हाइट को विजुअली लंबा दिखा सकती हैं और हर मौके पर खुद को कॉन्फिडेंट महसूस कर सकती है. इन टिप्स को फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल कंटेंट क्रिएटर आशी वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aashistyling पर शेयर किया है.
कौन सा लहंगा चुनें?
हाइट कम है तो आप हाई वेस्ट लहंगा को चुनें. ये आपके पैरों को लंबा दिखाने में मदद करता है, जिससे आपकी हाइट बढ़ी हुई लगती है. आप इस बात का ध्यान रखें कि आपके लहंगे में वर्टिकल एलिमेंट्स हों जैसे वर्टिकल पैनल, सीक्विन्स या एम्ब्रॉयडरी. ये एलिमेंट्स आपको लंबा दिखने में मदद करेंगे साथ ही आप स्लिम भी नजर आएंगी.
कौन सा लहंगा लेने से बचें?
आप ऐसा लहंगा लेने से बचें जिसमें नीचे बहुत ज्यादा हेवी डिजाइन या बॉर्डर हो. नीचे ज्यादा डिजाइन या एम्ब्रॉयडरी होने से सामने वाले का ध्यान नीचे की ओर जाता है, जिससे आप और छोटी दिख सकती हैं.
कौन सा ब्लाउज चुनें?
हाइट को लंबा दिखाने के लिए लहंगा के ब्लाउज के ऊपर भी आप ध्यान दें. राउंड नेक ब्लाउज से बचें और V-नेक या स्वीटहार्ट नेकलाइन वाली ब्लाउज पहनें. इससे आपके शरीर का ऊपर वाला हिस्सा और गर्दन लंबा दिखाई देगा.
यह भी पढ़ें: मार्केट में बढ़ रही कश्मीरी बैंगल्स की डिमांड – एथनिक लुक को बना रहे हैं रॉयल और स्टाइलिश -देखें न्यू डिजाइन
यह भी पढ़ें: Rajwadi Bangles Design: राजघराने की रानियां पहनती थीं ऐसी शाही चूड़ियां – आप भी देखें बेस्ट डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










