ePaper

चणक्या नीति से जानें धोखेबाज मर्दों की पहचान, समय रहते दूर हो जाएं लड़कियां

Updated at : 21 Dec 2024 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti

chanakya niti

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में धोखेबाज मर्दों के कुछ पहचान बताये गए है. आज हम इन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं. चलिए विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान मानव जाति की भलाई के लिए इन्होने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से भी जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको धोखेबाज मर्दों की कुछ खास निशानियों के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर आपको इनमें से संकेत अपने पार्टनर में दिखाई दे तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है.

हर बार झूठ बोलने की आदत

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक धोखेबाज मर्द की यह पहचान होती है कि वह हर बात पर झूठ कहता है. अगर आपका पार्टनर आपसे हर बात झूठ कहे तो आपको यह समझ जाना चाहिए कि वह आपको धोखा दे रहा है. आपको जब यह संकेत दिखाई देने लगे तो सतर्क हो जाना चाहिए और सोच समझकर आगे का फैसला लेना चाहिए.

Also Read: Chanakya Niti: इन आदतों की वजह से हर कदम पर मिलेगी सफलता, कभी नहीं करना पड़ेगा आर्थिक तंगी का सामना

Also Read: Chanakya Niti: विवाहित महिलाएं किसी को भी न बताएं ये बातें, छिपाकर रखने में ही है परिवार की भलाई

चुपचाप रहना

चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपका पार्टनर आपसे बात नहीं कर रहा है या फिर काफी कम बात कर रहा है तो यह भी धोखेबाज मर्द की एक निशानी हो सकती है. आपका पार्टनर ऐसा तभी करता है जब उसका मन आपसे भर जाता है. अगर आपको यह संकेत दिख रहा है तो तुरंत सतर्क हो जाएं.

बातों को छिपाना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जब धोखे की शुरुआत होती है तो एक इंसान सबसे पहले आपसे चीजों को छुपाना शुरू करता है. अगर आपका पार्टनर या पति आपसे चीजों को छुपा रहा है तो यह भी धोखेबाजी की एक निशानी हो सकती है. कई बार जब आप उनसे चीजों को कहते है तो वह मुद्दा बदल देते हैं या फिर पूरी तरह से चुप हो जाते हैं.

बहाना बनाना

चाणक्य नीति के अनुसार एक धोखेबाज पुरुष की यह भी निशानी होती है कि वह आपसे दूर रहने के लिए झूठे बहाने बनाने लगता है. अगर आप बार-बार अपने पार्टनर से मिलने या फिर बात करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वह बहाने बना रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. धोखेबाज मर्द की यह भी एक निशानी हो सकती है.

Also Read: Chanakya Niti: इन जगहों पर शर्म करने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं पर पाता तरक्की

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola