ePaper

Chanakya Niti: विवाहित महिलाएं किसी को भी न बताएं ये बातें, छिपाकर रखने में ही है परिवार की भलाई

Updated at : 18 Dec 2024 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
Chanakya Niti

Chanakya Niti

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें एक विवाहित महिला को किसी अन्य व्यक्ति को कभी भी नहीं बताना चाहिए. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे आचार्य चाणक्य के बारे में मालूम न हो. इन्हें अपने समय के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. माना जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को या फिर राजा को सलाह की जरुरत पड़ती थी तो वे इन्हीं के पास राय लेने आते थे. अपने जीवनकाल के दौरान आचार्य चाणक्य ने कई तरह की नीतियों की रचना की थी जिन्हें आज के समय में चाणक्य नीति के नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि अगर आपको एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश है तो चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का पालन जरूर करना चाहिए. आचार्य चाणक्य ने अपनी इन नीतियों में विवाहित महिलाओं को लेकर भी कुछ बातें बताई है जिनमें से कुछ ऐसी बातें भी हैं जिन्हें एक विवाहित महिला को कभी भी किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए. चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

आपसी रिश्ते

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक विवाहित महिला को अपने और अपने पति के बीच के आपसी रिश्ते के बारे में किसी अन्य व्यक्ति को कभी भी नहीं बताना चाहिए. यह अन्य व्यक्ति आपके परिवार का भी हो सकता है या फिर आपका दोस्त भी. जब आप अपने आपसी रिश्तों के बारे में किसी अन्य व्यक्ति को बताते हैं तो इससे आपके रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. कई बार आपके ऐसा करने की वजह से गलतफहमियां भी बढ़ने लगती हैं.

Also Read: Chanakya Niti: इन गलतियों की वजह से घर पर कदम नहीं रखती मां लक्ष्मी, गरीबी में बिताना पड़ता है जीवन

Also Read: Chanakya Niti: इन जगहों पर शर्म करने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं पर पाता तरक्की

आर्थिक स्थिति

आचार्य चाणक्य की नीतियों में किसी भी तरह की आर्थिक समस्या या फिर स्थिति को हमेशा दूसरों से छिपाकर रखने को कहा गया है. एक विवाहित महिला को कभी भी अपने पति कि आमदनी, सेविंग्स या फिर आर्थिक समस्याओं के बारे में किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए. इस तरह की चीजें पति-पत्नी के बीच ही रहनी चाहिए. अगर आप पैसों से जुड़ी बातों को किसी अन्य व्यक्ति को बताते हैं तो आपके लिए परेशानियां बढ़ सकती हैं. कई बार ऐसा करने की वजह से रिश्तों में दरार भी आ सकती है.

शारीरिक समस्याएं

चाणक्य नीति के अनुसार एक विवाहित महिला को अपनी या फिर अपने पति के सेहत से जुड़ी बातों को किसी अन्य व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. आपके ऐसा करने की वजह से रिश्तों में तो दरार आती ही है बल्कि इसके साथ ही आज दोनों के मान-सम्मान पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. कई बार आपकी इस गलती की वजह से लोग आप दोनों का फायदा भी उठा सकते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: गिर जाएंगे सभी के नजरों से और कोई भी नहीं करेगा इज्जत, आज ही बंद कर दें इन कामों को करना

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola