ePaper

Chanakya Niti: इन गलतियों की वजह से घर पर कदम नहीं रखती मां लक्ष्मी, गरीबी में बिताना पड़ता है जीवन

Updated at : 16 Dec 2024 9:49 AM (IST)
विज्ञापन
chanakya niti

AI generated image

Chanakya Niti: आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपके घर पर मां लक्ष्मी कभी भी कदम नहीं रखती है. चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Chanakya Niti: शायद ही कोई ऐसा हो जिसे आचार्य चाणक्य के बारे में पता न हो. उन्हें अपने समय के सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर जाना जाता है. राजा से लेकर प्रजा तक को जब भी किसी सलाह की जरूरत पड़ती थी वे इन्हीं के पास जाते थे. आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल के दौरान कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को चाणक्य नीति के नाम से भी जाना जाता है. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश है तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. चाणक्य नीति में कुछ गलतियों के बारे में भी बताया गया है. कहा जाता है कि अगर कोई भी व्यक्ति इन गलतियों को करता है तो ऐसे में उसे जीवनभर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. इन गलतियों की वजह से मां लक्ष्मी कभी भी उनके पास ठहरती नहीं है. तो चलिए इन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

फिजूलखर्ची की आदत

चाणक्य नीति के अनुसार एक इंसान को कभी भी बेवजह या फिर फिजूल में पैसों को खर्च नहीं करना चाहिए. आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी व्यक्ति बिना सोचे समझे पैसे खर्च करता है वह जीवन में हमेशा गरीब ही रह जाता है. मां लक्ष्मी कभी भी उसके पास ठहरती नहीं है.

Also Read: Chanakya Niti: इन जगहों पर शर्म करने वाला हो जाता है बर्बाद, जीवन में कभी नहीं पर पाता तरक्की

Also Read: Chanakya Niti: सफलता खुद चलकर आती है इनके पास, जीवन में हर कदम पर रहते हैं आगे

कंजूसी करने की आदत

आचार्य चाणक्य के अनुसार एक इंसान का स्वभाव कभी भी कंजूसी का नहीं होना चाहिए. अगर जरूरी हो तो आपको पैसे जरूर खर्च करने चाहिए. अगर आपके आसपास किसी को जरूरत है और आपके पास पैसे हैं तो आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए.

घमंड करने की आदत

चाणक्य नीति के अनुसार कभी भी एक इंसान को अपने पैसों पर घमंड नहीं करना चाहिए. जब आप अपने पैसों का घमंड करते हैं तो ऐसे में मां लक्ष्मी आपसे रूठ जाती है और आपके पास कभी भी पैसे नहीं रहते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: पति को कहीं का नहीं छोड़ती पत्नी की ये बुरी आदतें, परिवार भी हो जाता है बर्बाद

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola