ePaper

आलू नहीं अब समोसा में मिलेगा सप्राइज, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं सब 

Updated at : 02 Jan 2026 11:58 AM (IST)
विज्ञापन
matar samosa

मटर समोसा

Matar Samosa Recipe: सर्दियों में ताज़ी हरी मटर से बना समोसा स्वाद में और भी लाजवाब लगता है. यह न सिर्फ चाय के साथ परोसा जाने वाला बेहतरीन स्नैक है, बल्कि त्योहारों, मेहमानों और शाम की भूख के लिए भी एक परफेक्ट विकल्प माना जाता है. मटर का समोसा आलू के समोसे से थोड़ा हल्का होता है और इसमें मटर की मिठास व मसालों का संतुलन स्वाद को खास बना देता है.

विज्ञापन

Matar Samosa Recipe: भारतीय नाश्तों की बात हो और समोसे का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. कुरकुरी परत और मसालेदार भरावन से भरा मटर का समोसा हर उम्र के लोगों को पसंद आता है. खासकर सर्दियों में ताज़ी हरी मटर से बना समोसा स्वाद में और भी लाजवाब लगता है. यह न सिर्फ चाय के साथ परोसा जाने वाला बेहतरीन स्नैक है, बल्कि त्योहारों, मेहमानों और शाम की भूख के लिए भी एक परफेक्ट विकल्प माना जाता है. मटर का समोसा आलू के समोसे से थोड़ा हल्का होता है और इसमें मटर की मिठास व मसालों का संतुलन स्वाद को खास बना देता है. घर पर बने मटर के समोसे साफ-सुथरे होने के साथ-साथ स्वाद में भी बाजार से कहीं बेहतर होते हैं. आज हम आपको इसकी आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे कोई भी आसानी से बना सकता है.

मटर समोसा बनाने के लिए जरूरी सामान 

समोसे की स्टफिंग के लिए

  • हरी मटर – 1 कप (उबली हुई)
  • जीरा – ½ छोटा चम्मच
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस)
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – बारीक कटा
  • तेल – 1 चम्मच

 समोसे का आटा

  • मैदा – 2 कप
  • अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल / घी – 2 चम्मच
  • पानी – आवश्यकतानुसार

कैसे बनाते हैं मटर का समोसा 

स्टफिंग तैयार करें

कढ़ाही में थोड़ा तेल गरम करें.  इसमें जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालें. अब उबली हुई मटर डालकर हल्का मैश करें.  फिर धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर और नमक डालें. 2–3 मिनट भूनें और अंत में हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें.

समोसे का आटा गूंथें

एक बर्तन में मैदा, नमक और अजवाइन मिलाएं.अब तेल डालकर अच्छे से मसलें. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें. आटे को 15–20 मिनट ढककर रख दें.

समोसे बनाएं

आटे की लोई लें और बेलकर आधा काट लें.  कोन बनाकर उसमें मटर की स्टफिंग भरें.  किनारे पानी से चिपकाकर अच्छे से बंद करें.

समोसे तलें

कढ़ाही में धीमी आंच पर तेल गरम करें. समोसे डालकर धीमी आंच पर सुनहरे होने तक तलें. तेज़ आंच पर तलने से समोसे नरम रह जाते हैं.

यह भी पढ़ें: New Year Special 5 Type Of Chilis: न्यू ईयर सेलिब्रेशन को खास बनाएं, इन 5 चटपटी चिली रेसिपीज के साथ

यह भी पढ़ें: Aloo Bathua Kachori: ठंड के दिनों में बनाना चाहते हैं कुछ स्पेशल, तो ट्राई करें आलू-बथुआ की कचौड़ी

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola