Lauki Ka Bharta Recipe: लौकी से प्यार हो जाएगा, ट्राई करें ये स्वादिष्ट भर्ता रेसिपी!

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन
lauki bharta

image: freepik

Lauki Ka Bharta Recipe: लौकी सेहत के लिए फायदेमंद होती है और इसका स्वाद काफी अच्छा होता है. आइए इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की कैसे आप लौकी का भर्ता बनाकर घरवालों को एक अलग स्वाद दे सकते हैं.

विज्ञापन

Lauki Ka Bharta Recipe: आमतौर पर लोगों को लौकी की सब्जी पसंद नहीं आती है. बच्चे हो या बड़े सभी लोग लौकी के नाम से भागते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि लौकी की कुछ ऐसी भी रेसिपी है जो बच्चे भी दुबारा मांग कर खाते है. दरअसल लौकी सेहत के लिए फायदेमंद होती है और इसका स्वाद काफी अच्छा होता है. आइए इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की कैसे आप लौकी  का भर्ता बनाकर घरवालों को एक अलग स्वाद दे सकते हैं. 

लौकी का भर्ता बनने की सामग्री

  • लौकी 500 ग्राम छील कर टुकड़ों में कटे हुए
  • अदरक लहसुन का पेस्ट 2 टिस्पून
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च 
  • टमाटर 2 बारीक कटे हुए 
  • जीरा ½ चम्मच 
  • हल्दी पाउडर ½ चम्मच 
  • धनिया पाउडर ½ चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर ½ चम्मच 
  • नमक स्वादानुसार 
  • तेल 1 चम्मच 
  • हर धनिया बारीक कटी हुई 

लौकी भर्ता बनाने की विधि

सबसे पहले लौकी को कुकर में डाल कर 1 सिटी लगाकर उसे ठंडा होने देंगें. इसके बाद इसे कुकर से निकाल कर मैश कर लेंगे. अब पैन में तेल गर्म करेंगे. इसमे जीरा दल कर उसे पकाएंगे, इसके बाद इसमें टमाटर को डालेंगे उसके बाद तब तक पकाएंगे जब तक टमाटर सॉफ्ट न हो जाए. इसके बाद इसमें अदरक लहसुन का पेट डाल कर मिलाएंगे. अब जब मसाला तेल छोड़ना शुरू कर दे तब उसमें मैश किए हुए कद्दू को मिलाएंगे. इसके बाद इसमें सारे मसलों को डाल देंगे और अच्छे से मिलाएंगे. अब इस ढककर धीमी आंच में पकने देंगे. इसके बाद इसमें बारीक कटे हुए धनिया को मिलाएंगे और गरमा-गरम रोटी के साथ परोसेंगे.  

विज्ञापन
Prerna

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola