Lauki Cutlet Recipe: लौकी न पसंद करने वाले भी हो जाएंगे दीवाने, ट्राई करें ये टेस्टी लौकी कटलेट

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

Lauki Cutlet Recipe (AI image)

Lauki Cutlet Recipe: लौकी न खाने वाले लोगों के लिए आज हम आपको लौकी कटलेट बनाने की रेसिपी बताएंगे जिसे खाते ही हर कोई लौकी के स्वाद के फैन हो जाएंगे.

विज्ञापन

Lauki Cutlet Recipe: सर्दियों की ठंडी शाम में कुछ गरमा-गरम स्नैक्स मिल जाए तो दिल खुश हो जाता है. लौकी खाने में बच्चे बहुत नखरा करते हैं, ऐसे में अगर आप लौकी से ये डिश बनाएंगे तो बच्चे चाव से खाएंगे. आज हम आपको बताने वाले हैं लौकी कटलेट बनाने की रेसिपी जिसे आपको घर पर बनाकर जरूर ट्राई करना चाहिए. इसका स्वाद इतना लाजवाब और क्रिस्पी होता है कि लौकी न खाने वाले लोग भी इसे दूसरी बार खाना चाहेंगे. 

लौकी कटलेट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • लौकी (कद्दूकस की हुई) – 2 कप 
  • उबला आलू – 1 कप (मैश किया हुआ)
  • सूजी – आधा कप 
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट – आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • गरम मसाला – आधा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • धनिया पाउडर – आधा चम्मच 
  • हल्दी – आधा चम्मच 
  • नमक – स्वादानुसार 
  • हरा धनिया पत्ता – 1 चम्मच(कटी हुई)
  • तेल – फ्राई करने के लिए 

यह भी पढ़ें: Winter Special Matar Cutlet Recipe: विंटर टी-टाइम को बनाएं स्पेशल, आसानी से तैयार करें मटर कटलेट 

यह भी पढ़ें: Chana Ka Saag Recipe: सर्दियों में लंच के लिए बनाएं देसी चने का साग, खाते ही लगेगी तारीफ की लाइन 

यह भी पढ़ें: Cucumber Poha Recipe: हेल्दी और टेस्टी नाश्ते का परफेक्ट कॉम्बो, इस तरह बनाएं खीरा पोहा 

लौकी कटलेट बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप कद्दूकस की हुई लौकी को हल्का सा दबाकर पानी निकाल लें. 
  • अब एक बर्तन में लौकी, उबला आलू, सूजी, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पत्ता और सारे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • सारी चीजें मिक्स करने के बाद अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे कटलेट बना लें. इसे बनाकर अलग रख दें. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर तैयार हुए कटलेट डालकर फ्राई करें. दोनों तरफ से कटलेट फ्राई हो जाने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें. 
  • अब तैयार है आपका घर पर बना लौकी कटलेट, इसे हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Methi Saag Recipe: ठंड में चावल के साथ बनाएं गरमा-गरम देसी स्टाइल मेथी का साग, जानें बनाने की रेसिपी 

यह भी पढ़ें: Makki Ke Aate Ki Tikki Recipe: सर्दियों की शाम के लिए परफेक्ट स्नैक्स, मक्की के आटे से रोटी नहीं, बनाएं टेस्टी टिक्की

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola