ePaper

Ghungroo Bangles Design: कॉलेज गर्ल्स से लेकर मैरिड वुमन तक सबको भा रही ट्रेंडी घुंघरू बैंगल डिजाइन

Updated at : 23 Nov 2025 8:54 AM (IST)
विज्ञापन
Ghungroo Bangles Design

Ghungroo Bangles Design

घुंघरू बैंगल्स डिज़ाइन आजकल मॉडर्न लड़कियों से लेकर ट्रेडिशनल महिलाओं तक सबकी पहली पसंद बन चुकी हैं. गोल्डन, सिल्वर ऑक्सीडाइज़्ड और कड़ा स्टाइल में उपलब्ध ये डिजाइन हर आउटफिट के साथ परफेक्ट लगती हैं.

विज्ञापन

Ghungroo Bangles Design: फैशन की बदलती दुनिया में आजकल घुंघरू बैंगल डिजाइन सबसे ज्यादा ट्रेंड में देखी जा रही हैं. पारंपरिक लुक में मॉडर्न टच जोड़ते हुए ये चूड़ियां किसी भी आउटफिट के साथ खूबसूरत लगती हैं. कॉलेज गर्ल्स, ऑफिस वूमेन और मैरिड वूमेन – हर किसी की पसंद में इन दिनों घुंघरू वाली चूड़ियों का नाम शामिल है.देखें इस सीजन की 5 सबसे पॉपुलर बैंगल डिजाइन और इनके परफेक्ट पेयरिंग टिप्स.

Ghungroo Bangles Design: मॉडर्न लड़कियों से ट्रेडिशनल वुमन तक पसंद की जा रही ये खूबसूरत डिजाइन – इतनी सुंदर कि देखते ही पहनने का मन कर जाए

1. Ghungroo Bangles Design Golden Colour: गोल्डन कलर की घुंघरू वाली चूड़ियां

Ghungroo Bangles Design Golden Colour
Ghungroo bangles design golden colour

गोल्डन कलर की घुंघरू चूड़ियां एथनिक और इंडो-वेस्टर्न दोनों में दमदार लुक देती हैं. शादी–फंक्शन, त्योहार, हल्दी या मेहंदी हो – ये चूड़ियां हर मौके पर मैच कर जाती हैं. इनके छोटे-छोटे घुंघरू हाथों में बेहद एलीगेंट साउंड क्रिएट करते हैं. रेड, ग्रीन, येलो चूड़ियों के साथ पेयर करके आप अपने लुक को और भी निखार सकती है.

2. Ghungroo Bangles Design – Silver Oxidised: सिल्वर घुंघरू बेंगल डिजाइन

Ghungroo Bangles Design - Silver Oxidised
Ghungroo bangles design – silver oxidised

सिल्वर ऑक्सीडाइज़्ड ज्वेलरी हमेशा से लड़कियों की पहली पसंद रही है. ब्लैक कुर्ती, व्हाइट टॉप या बोहो आउटफिट – इन चूड़ियों का चार्म हर स्टाइल में फिट हो जाता है. इनके डिजाइन में लोक कल्चर का स्पर्श भी देखने को मिलता है. ऑफिस वर्किंग वुमन हाउस वाइफ इन्हे अलग-अलग रंगों की चूड़ियो के साथ मिक्स एण्ड मैच कर सकती है.

Also Read: Bangles Design: हाथों की रौनक बढ़ाने वाले 4 ट्रेंडी चूड़ी डिजाइन

3. Kada Bangles Design for Women: कड़ा स्टाइल बैंगल्स डिजाइन्स 

Aesthetic Bangles Set for Girls
Aesthetic bangles set for girls

कड़ा स्टाइल की घुंघरू चूड़ियां आजकल खूब पसंद की जा रही हैं. ये मोटी, स्टाइलिश और रॉयल फील देती हैं. ऑफिस में भी इन्हें आसानी से कैरी किया जा सकता है क्योंकि इनका लुक ग्रेसफुल होता है और साउंड भी सूदिंग.

Also Read: Latest Raindrop Glass Bangles Design: हाथों में झिलमिलाए रंगों की खूबसूरती – देखें रेनड्रॉप ग्लास बैंगल्स के लेटेस्ट डिजाइन्स

4. Aesthetic Bangles Set for Girls: न्यू और मॉडर्न लुक के लिए पहने इस तरह की चूड़ियों सहेली भी पूछेगी दुकान का पता

Kada Bangles Design for Women
Kada bangles design for women

एस्थेटिक बैंगल्स सेट खासतौर पर कॉलेज गर्ल्स के बीच ट्रेंड में हैं. इनमें मिनिमल घुंघरू, नाजुक डिजाइन और मिक्स-मेटल लुक देखने को मिलता है. ये फोटोशूट, रील या रोजाना स्टाइल दोनों में खूबसूरत दिखती हैं.

5. Jhanjhariya Bangles Design है मोस्ट पॉपुलर बैंगल्स डिजाइन्स

झनझरिया डिजाइन अपने आप में एक अलग ही खूबसूरती रखती है. लंबी-लटकती चेन और छोटे – छोटे  घुंघरू इसे ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों टच देते हैं. शादी और पार्टियों में इसे पहनना सबसे ज्यादा ट्रेंडी लगता है.

Also Read: Pearl Bangles Design for Women: वेडिंग सीजन के लिए लेटेस्ट पर्ल कंगन डिजाइन्स – ब्राइड हों या ब्राइड्समेड, सबको पसंद आएंगे ये ट्रेंडी डिजाइन

Also Read: Golden Bangles Design: वेडिंग सीजन में हाथों की रौनक बढ़ाएंगी ये चमचमाती गोल्डन बैंगल्स – देखें सबसे बेस्ट डिजाइन

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola