Kick Day 2024: जानें कब और क्यों मनाया जाता है किक डे, क्या सच में लात मारने की भी कोई प्रथा होती है

Updated:
विज्ञापन
Anti Valentine Day 2025

Happy Kick Day 2024: एंटी वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन को किक डे के रूप में मनाया जाता है, जानिए क्या है ये अनोखी प्रथा और क्या है इससे जुड़ा इतिहास

विज्ञापन

Kick Day 2024: वैलेंटाइन वीक के खत्म होते ही एंटी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो जाती है जिसमें एक से बढ़कर एक अजीब ओ गरीब दिन होते हैं. इसकी शुरुआत स्लैप डे यानी थप्पड़ दिवस से होती है और आज इसका दूसरा दिन है जिसे किक डे के रूप में मनाया जाता है. ऐसे में जानिए क्या है किक डे से जुड़ा इतिहास और इस दिन का महत्व.

तारीख

एंटी वैलेंटाइन डे के दूसरे दिन यानी 16 फरवरी को लोग किक डे के रूप में मनाते हैं, इस साल किक डे शुक्रवार के दिन होगा.

महत्व
किक डे का मतलब ये नहीं है कि आप किसी को लात मारे, बल्कि इस दिन का मतलब ये है कि इस दिन आप अपने जीवन से सभी बुराइयों को लात मारकर निकाल दें. सिर्फ बुराइयां ही नहीं, ऐसी जो भी चीज़ें हैं जो आप को आगे बढ़ने से रोक रही हो, उन्हें आप अपने जीवन से निकाल कर फेंक दें. इस दिन यूं तो कई दोस्त आपस में मजाक मस्ती करते हुए एक दूसरे को लात मारते हैं लेकिन इस दिन पर आप को खास तौर से अपने जीवन की बाधाओं को और ऐसे सभी लोगों को जो आपको आगे बढ़ने से रोकते हैं, उन्हें अपने जीवन से दूर कर देना है ताकि इसके बाद आप एक सुखी समृद्ध जीवन जी पाएं.

किक डे पर अपने दोस्तों को भेजें ये संदेश

  • मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं भेजती हूं और साथ में एक दो प्यार भरे किक भी.
  • जीवन बहुत छोटी है, इसलिए ये है मेरी तरफ से तुम्हारे लिए एक जोरदार किक.
  • आप को पता ही होगा कि हंसना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन आप को ये नहीं पता होगा कि मेरी एक किक उससे भी ज्यादा फायदेमंद है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola