दिन में सोने से पहले जान लें ये बड़ी बातें, हो सकते हैं गंभीर नुकसान

Updated at : 29 Nov 2022 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
दिन में सोने से पहले जान लें ये बड़ी बातें, हो सकते हैं गंभीर नुकसान

डॉक्टर के मुताबिक हर इंसान को 7 से 8 घंटे की नींद लेना जरूरी है. भरपूर नींद नहीं लेने के कारण कई बीमारियों का शिकार भी होना पड़ता है, लेकिन हम गलती ये करते हैं कि रात की बजाय दिन में नींद लेने लगते हैं, जो हमारे लिए खतरनाक साबित होता है... आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
undefined

दिन में सोने के कारण उसकी रात की स्लीप साइकिल डिस्टर्ब हो जाती है. ये आपकी रात की नींद को खराब करता है. जिसके कारण शरीर में सूजन बढ़ने और हार्ट डिजिज, अल्जाइमर और हाई बीपी जैसी कई समस्याओं का कारण बनता है.

undefined

जो लोग मोटापे या वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें दिन में सोने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे ये समस्याएं और बढ़ सकती हैं. इसके अलावा, दिन के समय सोने से आप नींद से जागने के बाद थका हुआ और विचलित महसूस कर सकते हैं.

undefined

दिन में सोने का एक और नुकसान है कि इससे इंसान का हार्मोन हेल्थ काफी प्रभावित होता है. दिन में सोते के कारण रात की नींद ठीक से पूरी नहीं होती, इससे हार्मोन असंतुलन होता है. इससे आपका मूड खराब रहता है और आप डिप्रेस्ड महसूस करते हैं.

undefined

दिन में सोने से आपके डाइजेस्टिव एंजाइम्स पर बुरा असर होता है और इससे खाना सही से नहीं पचता, साथ ही ये बाकी समय के लिए ब्लोटिंग पैदा करता है. दिन में सोने से मोटापा तेजी से बढ़ता है.

undefined

जिन लोगों को दिन में सोने की आदत है वैसे लोगों को सावधान होने की जरूरत है, और अगर आपको सोना ही है तो आप 20 से 30 मिनट की झपकी ले सकते हैं. उससे ज्यादा न सोएं और दिन के 3 बजे के बाद बिल्कुल न सोएं.

विज्ञापन
Bimla Kumari

लेखक के बारे में

By Bimla Kumari

I Bimla Kumari have been associated with journalism for the last 7 years. During this period, I have worked in digital media at Kashish News Ranchi, News 11 Bharat Ranchi and ETV Hyderabad. Currently, I work on education, lifestyle and religious news in digital media in Prabhat Khabar. Apart from this, I also do reporting with voice over and anchoring.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola