फ्रिज में रखा खाना जल्दी हो जाता है खराब? ये 5 ट्रिक्स रखेंगी उन्हें लंबे समय तक फ्रेश

फ्रिज में खाने की चीजों को रखने का सही तरीका AI image
Kitchen Tips: फ्रिज का सही इस्तेमाल करने से खाने की चीजों को लंबे समय तक फ्रेश और सुरक्षित रखा जा सकता है. अगर आप भी चाहते हैं कि फ्रिज में रखा खाना जल्दी खराब न हो, तो कुछ आसान बातों का ख्याल रखना जरूरी है. इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 5 आसान और काम के किचन टिप्स बता रहे हैं, जो खाने की फ्रेशनेस को लंबे समय तक बरकरार रखने में आपकी मदद करेंगे.
Kitchen Tips: आजकल लगभग हर घर में ही फ्रिज का इस्तेमाल किया जा रहा है. यह सिर्फ हमारे खाने की चीजों को खराब होने से ही नहीं बचाता है, बल्कि यह उन्हें लंबे समय तक फ्रेश भी रखने में भी मदद करता है. लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि इसमें खाने की चीजों को सही तरीके से ना रखने की वजह से वे जल्दी खराब हो जाते हैं. अगर आपके घर पर भी फ्रिज है, तो आज की यह आर्टिकल खास आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप खाने की चीजों को फ्रिज में लंबे समय तक फ्रेश और सुरक्षित रख सकते हैं. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.
खाने को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखें
किसी भी खाने की चीज को फ्रिज में स्टोर करने से पहले उसे एक एयरटाइट कंटेनर में रखना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है. जब आप ऐसा करते हैं तो खाने की चीजों में मॉइस्चर बरकरार रहता है और साथ ही बाहर की चीजों से आ रही गंध भी उसमें जाती नहीं है. एयरटाइट कंटेनर में खाने की चीजों को रखने से उसमें बैक्टीरिया फैलने का खतरा भी कम हो जाता है.
यह भी पढ़ें: मिनटों में साफ करें पंखे और कूलर, अपनाएं ये आसान और असरदार ट्रिक्स
गर्म खाना डायरेक्ट फ्रिज में न रखें
अक्सर हम यह गलती कर देते हैं कि खाने की चीजें जब गर्म होती है, उसी समय उन्हें फ्रिज में रख देते हैं. अगर आप भी ऐसी गलती करते हैं, तो आपको समय रहते ही संभल जाना चाहिए. जब आप गर्म चीजों को फ्रिज में रखते हैं तो इससे उसका तापमान और भी ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसा होने की वजह से फ्रिज में रही बाकी चीजें भी खराब होने लगती हैं. अगर आप फ्रिज में खाने-पीने की चीजों को रखने जा रहे हैं, तो पहले उन्हें अच्छे से ठंडा जरूर होने दें.
फल और सब्जियों को अलग-अलग रखें
आपको शायद यह जानकर हैरानी हो, लेकिन फलों और सब्जियों को एक साथ फ्रिज में रखने की वजह से भी वे जल्दी खराब हो सकते हैं. सेब और केले जैसे जो फल होते हैं वे एक तरह का गैस रिलीज करते हैं, जिसकी वजह से भी आस-पास रखी सब्जियां जल्दी खराब हो सकती हैं. इस परेशानी से बचने का सबसे बेस्ट तरीका है कि आप फलों और सब्जियों को अलग-अलग सेक्शन में रखना शुरू कर दें.
यह भी पढ़ें: Cleaning Tips: पीले पड़े प्लास्टिक के लंच बॉक्स को स्कूल नहीं ले जाना चाहते बच्चे? इस तरह बनाएं उसे नए जैसा
फ्रिज को जरूरत से ज्यादा न भरें
कई बार हम ऐसा भी करते हैं कि फ्रिज में जरूरत से ज्यादा चीजें भर देते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो फ्रिज के अंदर की हवा सही से सर्कुलेट नहीं होती. अक्सर ऐसा होने की वजह से भी आपकी फ्रिज खाने की चीजों को सही से ठंडा रख नहीं पाती है. आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि फ्रिज में उतनी ही चीजें रखी हों, जितनी जरूरी है.
रेगुलर करें फ्रिज की सफाई
हम घर की बाकी चीजों को तो साफ करते रहते हैं, लेकिन फ्रिज की सफाई को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. अगर फ्रिज में गंदगी है या फिर खाने-पीने की चीजें लंबे समय से उसमें रखी हुई है, तो इसकी वजह से बदबू और बैक्टीरिया फैलने लगते हैं. ऐसा होने की वजह से भी खाने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं. हफ्ते में कम से कम एक बार फ्रिज की अच्छी तरह सफाई जरूर करें और इसमें मौजूद एक्सपायर या खराब चीजों को तुरंत हटा दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




