ePaper

Karwa Chauth Diyas Design: करवा चौथ पर ऐसे सजाएं अपना दीया,मिलेगा अखंड सौभाग्य

Updated at : 09 Oct 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
Karwa Chauth Diyas Design: करवा चौथ पर ऐसे सजाएं अपना दीया,मिलेगा अखंड सौभाग्य

Karwa Chauth Diyas Design: करवा चौथ पर सुंदर सी पूजा की थाली की जान होती है दीया और इसे सजाएं लेटेस्ट डिजाइन से.हर कोई देखता रह जाएगा.

विज्ञापन

Karwa Chauth Diyas Design: करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिये बेहद खास होता है.सजने-सवरने के साथ ही पूजा की थाली को भी खूबसूरती सजाने काफी अहम माना जाता है. इस दिन हर सुहागन चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए अपनी पूजा की थाली को सबसे सुंदर तरीके से सजाना चाहती है और इस थाली की जान होते हैं दीये.

दीये को सजाने का अर्थ होता है अखंड सौभाग्य की प्राप्ति करना.तो चलिये जानते हैं कैसे करवा चौथ पर अपने दीया को दे खास लुक.

मिरर वर्क दीया: दीये को अपनी पसंद के रंग जैसे लाल, नारंगी, या पीला से रंग लें और सूखने दें. दीये के किनारों पर या बीच में पेन या पेंसिल से फूल या पत्ती का हल्का डिजाइन बना लें.डिजाइन के अनुसार फेविकोल का उपयोग करके छोटे गोल, चौकोर या डायमंड आकार के शीशे चिपकाएं.शीशों के बीच की खाली जगह को गोल्डन या सिल्वर ग्लिटर से भर दें इससे दीया और भी ज्यादा जगमगएगाा.

गोटा-पट्टी और स्टोन वर्क दीया :दीया को गोल्डन पेंट से रंगें. दीया के किनारे पर पतली लाल या गोल्डन गोटा पट्टी लगाएं .छोटे लाल या हरे स्टोन को बीच या नीचे की तरफ चिपकाएं . ‘V’ शेप भी बना सकते हैं.पूजा की थाली को पारंपरिक और राजस्थानी लुक मिलेगा.

डॉट आर्ट और मल्टीकलर दीया : अगर पेंटिंग पसंद है तो मल्टीकलर दीया डिजाइन चुनें.टूथपिक या पतले टूल से सफेद या गोल्डन डॉट बनाएं.किनारों पर लाइन या गोलाकार पैटर्न में डॉट्स लगाएं. मयूर डिजाइन भी बना सकते हैं.

Also Read : Latest Karwa Chauth Mehndi Designs: साजन बस देखते रह जाएंगे जब करवा चौथ में लगाएंगी ये मेहंदी

Also Read : Karwa Chauth Trendy Nath Design: करवा चौथ पर पहनें ये ट्रेंडी और खूबसूरत नथ

Also Read : Trending lipstick shades 2025: आपकी खूबसूरती को और निखारेंगे ये ट्रेंडिंग लिपस्टिक शेड्स

Also Read : Red Lipstick Shades: हर स्किन टोन के लिए परफेक्ट हैं ये 5 रेड लिपस्टिक शेड्स

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola