kaddu Badam ki sabzi: हेल्दी और स्वादिष्ट कद्दू-बादाम की सब्जी,जिसे खाकर सब करेंगे तारीफ
Author Shinki singh
Updated:
विज्ञापन

kaddu Badam ki sabzi : घर वालों का दिल जीतने की परफेक्ट रेसिपी. हेल्दी कद्दू-बादाम की सब्जी एकदम नया टिवस्ट.
विज्ञापन
kaddu Badam ki sabzi: कद्दू और बादाम का मेल सुनने में भले ही नया लगे लेकिन स्वाद और सेहत दोनों के लिए यह डिश बेहतरीन है. कद्दू की हल्की मिठास और बादाम की रिचनेस इस सब्जी को खास बना देती है. ऐसे में आप इसे बच्चों की टिफिन से लेकर बड़ों तक के खाने में परोसेगी तो वह इसका मजा जम कर लेंगे.तो चलिये जानते है इस लाजवाब रेसिपी के बारे में जो आपको देगी एक शाही सब्जी का स्वाद.
सामग्री
- कद्दू – 500 ग्राम (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- बादाम – 15–20 (भीगे हुए और छिले हुए)
- प्याज – 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर – 2 (बारीक कटे हुए या प्यूरी)
- हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- तेल/घी – 2 बड़े चम्मच
- हरा धनिया – सजाने के लिए
विधि
- कढ़ाई में तेल गरम करके प्याज भूनें.
- अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च और टमाटर डालकर मसाला पकाएं.
- हल्दी, मिर्च, धनिया और नमक मिलाएं.
- अब बादाम पेस्ट डालकर 2 मिनट चलाएं.
- कद्दू डालें, आधा कप पानी डालें और ढककर 10 मिनट पकाएं.
- गरम मसाला और हरा धनिया डालकर परोसें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला.
बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










