बच्चों के लिए टिफिन में पैक कर दें झारखंड की यह पारंपरिक रोटी, जानें रेसिपी

Updated at : 08 May 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
Chilka Roti Recipe In Hindi

Chilka Roti Recipe In Hindi

Jharkhand Famous Food: झारखंड की पारंपरिक छिलका रोटी बनाना बेहद आसान है. जिसे चावल और दाल को मिलाकर तैयार किया जाता है. तो आइए आज आपको छिलका रोटी बनाने की पूरी रेसिपी बताते हैं.

विज्ञापन

Chilka Roti Recipe: हर राज्य का अपना अलग अलग जायका होता है, जो बेहद स्वादिष्ट होता है. झारखंड का छिलका रोटी भी कुछ ऐसे ही डिश है जो लजीज होने के साथ साथ न्यूट्रेशन से भरपूर भी है. अगर आप भी हल्का और कुछ अलग खाने की इच्छा रखते हैं तो यह एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाना बेहद आसान है. जो बेहद कम सामग्री में बनती है. ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए इसे परोस दें तो उन्हें बेहद पंसद आएगा. क्योंकि यह हेवी नहीं होता है. इसे आप आलू की सब्जी, मीट या भुजिया के साथ भी खा सकते हैं.

आदिवासी समाज का पारंपरिक व्यंजन

छिलका रोटी आदिवासी समाज का पारंपरिक व्यंजन है, जिसे आमतौर पर चावल और दाल के मिश्रण से तैयार किया जाता है. छिलका रोटी चावल से बनी होती है जो कुरकुरी और नर्म होती है, यह कुछ हद तक ढोसा की तरह ही लगता है, लेकिन स्वाद अलग होता है. आम तौर पर लोग इसे नाश्ते के रूप में पसंद करते हैं. क्योंकि यह हल्का होता है.

Also Read: Bajre Ka Chilla Recipe: हेल्दी और टेस्टी नाश्ता चाहिए, तो झटपट बनाएं ये बाजरे का चिला

क्या है फायदा

छिलका रोटी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन तंत्र को बेहतर करने में मदद करती है. इसके साथ साथ यह वजन को नियंत्रित करने भी सहायक है. यह एक ऐसा भोजन है जिसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती जो शरीर की उर्जा बनाये रखता है.

जरूरी साम्रगी

चावल – डेढ़ कप
चना दाल/उड़द की दाल– पौन कप
नमक– स्वादानुसार
जीरा- 1 से 2 चम्मच

रातभर पानी में भिगो कर रख दें

छिलका रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चावल और चने की दाल/उड़द की दाल डाल लें, फिर इन्हें रातभर पानी में भिगो रखा दें. सुबह इनका पानी निकाल दें. अब चावल और दाल को मिक्सर में डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को एक बर्तन में निकालें और इसमें स्वाद के अनुसार नमक डालें. फिर इसमें जीरा डालकर अच्छी तरह से मिला लें. अब गैस पर एक नॉनस्टिक तवा को मीडियम आंच पर गर्म करें. अब तवे पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें. इसके बाद एक कटोरी या चम्मच से पेस्ट को तवे पर डालकर फैला लें. इसे हल्का ब्राउन होने तक सेंकें. फिर रोटी को पलटें और दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेंक लें. बस आपकी छिलका रोटी तैयार है.

Also Read: नहीं छोड़ पा रहे हैं सिगरेट तो इन 8 ट्रिक्स को जरूर अपनाएं, महीने भर में छूट जाएगी आदत

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola