Bajre Ka Chilla Recipe: हेल्दी और टेस्टी नाश्ता चाहिए, तो झटपट बनाएं ये बाजरे का चिला
Bajre Ka Chilla Recipe At Home Step By Step
Bajre Ka Chilla Recipe: बहुत सारे लोग अपने हेल्थ को लेकर परेशान रहते हैं. बाहर का खाना अवॉइड करते हैं. उनके लिए नाश्ते में चिला खाना काफी फायदेमंद होगा. यह हेल्दी भी होता है और काफी टेस्टी भी. आप फाइबर और आयरन से भरपूर बाजरे का चिला बना सकते हैं. रेसिपी जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें…
Bajre Ka Chilla Recipe: बाजरे का चिला एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता है, जो विशेष रूप से शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. बाजरा न सिर्फ फाइबर और आयरन से भरपूर होता है, बल्कि यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है. यदि आप कुछ पौष्टिक, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो बाजरे का चिला एक बेहतरीन विकल्प है. हालांकि, इसके अलावा भी कई तरह के चिला बनाए जाते हैं. आप बेसन, सूजी, मूंग के दाल, साबूत दाल आदि का भी चिला बना सकते हैं. लेकिन, आज मैं आपको फाइबर और आयरन से भरपूर बाजरे का चिला की रेसिपी बताने जा रहा हूं.
बाजरे का चिला बनाने की विधि:
सामग्री :
- बाजरे का आटा – 1 कप
- दही – 2 टेबलस्पून
- कटी हुई प्याज – 1 मध्यम
- कटी हुई टमाटर – 1 छोटा
- कटी हुई हरी मिर्च – 1
- हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
- जीरा – ½ छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- पानी – आवश्यकता अनुसार
- तेल – चिलाआ सेंकने के लिए
विधि:
- एक बड़े बर्तन में बाजरे का आटा लें. उसमें दही, कटी सब्जियां, हरी मिर्च, जीरा, नमक और हरा धनिया मिलाएं.
- अब उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार करें (डोसे के घोल जैसा)
- तवा गरम करें, हल्का सा तेल लगाएं.
- अब एक करछी घोल लेकर तवे पर फैलाएं और धीमी आंच पर सेंकें.
- दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें.
- गरमा गरम चिला हरी चटनी या दही के साथ परोसें.
बाजरे का चिला स्वाद और सेहत का बेहतरीन मिश्रण है. यह वजन घटाने वालों, मधुमेह रोगियों और बच्चों के लिए भी फायदेमंद होता है. इसे आप नाश्ते या हल्के खाने में शामिल कर अपने दिन की शानदार शुरुआत कर सकते हैं. साथ ही डाइटिंग करने वाले लोगों के लिए भी चिला पहली पसंद का नाश्ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अनिकेत कुमार
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










