ePaper

Jaya Kishori | Relationship Tips: लाइफ पार्टनर बनाने से पहले अपने आप से पूछे ये सवाल

Updated at : 12 Jun 2025 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
Jaya Kishori Quotes

Jaya Kishori Quotes

Jaya Kishori | Relationship Tips: जया किशोरी का वायरल विचार: पार्टनर चुनते समय सोचें कि क्या वो अच्छा पिता बन सकता है? जानें उनकी सोच के पीछे की गहराई.

विज्ञापन

Jaya Kishori | Relationship Tips: सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रख्यात भजन गायिका और मोटिवेशनल स्पीकर Jaya Kishori एक बहुत ही गहरी और सोचने पर मजबूर कर देने वाली बात कहती नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा, मैं किसी को देखकर यह नहीं सोचती कि ये मेरा पार्टनर बन सकता है या नहीं, बल्कि मैं सोचती हूं कि क्या यह इंसान मेरे बच्चे का पिता बन सकता है?

Relationship Tips by Jaya Kishori: जया किशोरी का नजरिया

Parenting Tips:  घर पर आए हुए हैं मेहमान तो बच्चों के साथ न करें ये व्यवहार
Jaya kishori | relationship tips

Jaya Kishori के इस कोट का वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किया जा रहा है. इसमें वो कहती हैं कि वे पार्टनर चुनते समय केवल अपने बारे में नहीं सोचतीं, बल्कि उस इंसान की सोच, व्यवहार और आदतों को लेकर यह तय करती हैं कि क्या ये गुण वो अपने बच्चों में देखना चाहेंगी.

उनका कहना है, “मैं पार्टनर के लिए तो कॉम्प्रोमाइज कर सकती हूं, लेकिन अपने बच्चे के लिए कभी नहीं.”

Parenting Thought: बच्चों का भविष्य बनाते हैं माता-पिता

parenting tips
Ai generated image

जया किशोरी के विचार parenting के नजरिये से भी बेहद महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने बहुत ही सरल भाषा में बताया कि जब आप किसी को जीवनसाथी चुनते हैं, तो आप असल में अपने बच्चे के लिए एक माता या पिता भी चुन रहे होते हैं.

Also Read: Jaya Kishori Quotes: प्यार जिंदगी बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है – जया किशोरी

Partner Selection Tips: रिश्ते में समझदारी दिखाना है जरूरी

Partner selection tips

जया किशोरी का यह कोट बताता है कि पार्टनर चुनने से पहले केवल प्यार या सूरत नहीं, बल्कि उस इंसान की सोच, उसकी आदतें, उसके मूल्य और उसकी प्राथमिकताएं भी देखनी चाहिए.

  • क्या वो इंसान जिम्मेदार है?
  • क्या उसमें सहनशीलता है?
  • क्या उसका व्यवहार ऐसा है जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित कर सके?

इस तरह की सोच से न केवल एक मजबूत रिश्ता बनता है, बल्कि आपके बच्चों को भी एक स्वस्थ वातावरण मिलता है.
Jaya Kishori का ये मैसेज एक बहुत बड़ा जीवन सबक है – पार्टनर चुनना सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले कल और बच्चों के भविष्य के लिए भी होता है. अगर आप भी एक समझदार, जिम्मेदार और सच्चे रिश्ते की तलाश में हैं, तो जया किशोरी के इन शब्दों को जरूर अपनाएं.

“आपके पास अपने जीवनसाथी को चुनने की आजादी है, पर आपके बच्चे के पास अपने माता-पिता को चुनने का अधिकार नहीं होता.”

Also Read: Jaya Kishori Quotes: नकल कर हम बस भीड़ का हिस्सा बन सकते हैं लीडर नहीं

Also Read: Chanakya Niti | Chanakya Family Tip: घर की बर्बादी की निशानी है ये एक लक्षण

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola