ePaper

Isabgol Ke Fayde: खाने से पहले लें 1 चम्मच ईसबगोल,मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Updated at : 25 Jul 2025 10:13 AM (IST)
विज्ञापन
Isabgol Ke Fayde: खाने से पहले लें 1 चम्मच ईसबगोल,मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Isabgol Ke Fayde: 1 चम्मच ईसबगोल खाने से पहले लें और पाएं गजब के स्वास्थ्य लाभ.जानिए खाने से पहले लेने के कमाल के फायदे.

विज्ञापन

Isabgol Ke Fayde: ईसबगोल एक बहुत ही फायदेमंद और आसान घरेलू उपाय है जिसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आप खाने से करीब 30 मिनट पहले सिर्फ 1 चम्मच ईसबगोल पानी के साथ लेते हैं तो यह आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है. इससे पाचन अच्छा होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है. पेट साफ रहता है और यहां तक कि शुगर लेवल कंट्रोल में भी मदद मिलती है.आज हम जानेंगे ईसबगोल के कुछ ऐसे जबरदस्त फायदे जो आपकी सेहत को बेहतर बना सकते हैं.

ईसबगोल के फायदे

  • पाचन तंत्र करता है मजबूत: ईसबगोल में फाइबर भरपूर मात्रा में होती है जो पेट की सफाई में मदद करता है और गैस, एसिडिटी व कब्ज को दूर करता है.
  • कब्ज में फायदेमंद : जो लोग रोज सुबह या रात को पेट साफ न होने की शिकायत करते हैं उनके लिए ईसबगोल रामबाण है. यह मल को नरम बनाता है और आंतों की सफाई करता है.
  • ब्लड शुगर करता है कंट्रोल : डायबिटीज के मरीजों के लिए ईसबगोल बहुत फायदेमंद है. यह भोजन के बाद ब्लड शुगर की अचानक बढ़त को रोकता है.
  • वजन घटाने में करता है मदद: खाना खाने से पहले ईसबगोल लेने से पेट भरा हुआ महसूस होता है जिससे आप कम खाते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है.

ईसबगोल कैसे करें सेवन

  • 1 गिलास गुनगुने पानी या दूध में 1 चम्मच ईसबगोल मिलाएं.
  • खाने से 30 मिनट पहले या सोने से पहले सेवन करें.
  • तुरंत पी जाएं क्योंकि ईसबगोल पानी में गाढ़ा हो जाता है.
  • चाहें तो थोड़ा शहद या नींबू भी मिला सकते हैं स्वाद के लिए.

ईसबगोल लेने में सावधानियां

  • ज्यादा मात्रा में सेवन न करें .रोजाना 1 से 2 चम्मच ही लें.
  • पानी की मात्रा बढ़ाएं वरना उल्टा कब्ज हो सकता है.
  • किसी दवा के साथ ईसबगोल लेने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

Also Read : Sadabahar For Diabetes: क्या सदाबहार के पत्ते कर सकते हैं डायबिटीज को कंट्रोल,जानें आयुर्वेदिक उपाय

Also Read : Clove Water Benefits: सुबह-सुबह लौंग का पानी पीने से होंगे ये जबरदस्त फायदे, जानें कैसे

Also Read : Summer Water Intake Tips: गर्मियों में भी अगर आप कम पानी पी रहें हैं तो हो जायें सावधान

Also read : केमिकल टूथपेस्ट को कहें अलविदा,पीले दांत और बदबू से निजात दिलाएंगे ये 5 आयुर्वेदिक मंजन

also read : Health Tips : क्या आपको भी सर्दियों में लगती है गर्मी, तो हो जायें सावधान

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola