International Yoga Day 2024: पीएम मोदी ने अपने AI Model के जरिए बताया उष्ट्रासन का महत्व

Updated:
विज्ञापन

International Yoga Day 2024

International Yoga Day 2024: योग दिवस से पहले पीएम मोदी ने शेयर किया उष्ट्रासन का वीडियो, जानें क्यों खास है ये आसन और क्या है इसे करने के फायदे.

विज्ञापन

International Yoga Day 2024: जैसा कि हम सब ये जानते हैं कि विश्वभर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा, योग प्राचीन काल में उत्पन्न हुई एक ऐसी प्रक्रिया है जो हमारे शरीर के साथ हमारे मन को शांत करती है और हमारे स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करती है. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा से अपना फिटनेस मंत्रा योग को ही बताते आए हैं और योग के प्रति हमेशा लोगों को जागरूक करते हैं, शायद यही वजह है कि इस उम्र में उनके फिटनेस लेवल इतना मेंटेन है. पीएम मोदी ने इस साल एक नया इनिशिएटिव शुरू किया है जिसमें वो योग दिवस से करीब एक हफ्ते पहले से रोजाना अपने एक्स हैंडल पर अपने एआई मॉडल का योग करते हुए एक वीडियो शेयर करते हैं, और रोज ही उसमें एक नए आसान के बारे में बताया जाता है. आज के उनके वीडियो में उन्होंने उष्ट्रासन करना सिखाया है, ये एक ऐसा आसान है जो हमारे पीठ और गर्दन की मांसपेशियों को काफी मजबूत बनाता है और हमारे शरीर के रक्त संचार को बेहतर करता है और हमारे आंखों की रौशनी को भी बेहतर बनाने में मदद करता है. आप भी पीएम मोदी के वीडियो को देखकर ये आसन सीख सकते हैं और अपने रोजाना रूटीन में इसे शामिल कर सकते हैं.

Also Read: International Yoga Day: नियमित योगाभ्यास आपको रखेगा निरोग, झारखंड में योग दिवस की तैयारी में जुटे अधिकारी

Also Read: International Yoga Day Special: भारत की ये 8 जगहें योग के लिए हैं मशहूर

विज्ञापन
पुष्पांजलि

लेखक के बारे में

By पुष्पांजलि

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola