International Nurses Day 2023: अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस आज, जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व

International Nurses Day 2023: हर साल आज 12 मई के दिन अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय नर्स डे दुनिया भर की नर्सेज को समाज में उनके खास योगदान देने के लिए मनाया जाता है.
International Nurses Day 2023: हर साल 12 मई के दिन अन्तर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय नर्स डे दुनिया भर की नर्सेज को समाज में उनके खास योगदान देने के लिए मनाया जाता है. इस दिन दुनिया की सबसे मशहूर नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्मदिन भी होता है.
12 मई को फेलोरिंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ था, जो कि आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक थीं. यह एक वजह है कि इनके जन्मदिवस के अवसर पर इस दिन को मनाने का निर्णय लिया गया. जनवरी 1974 में, इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाने की घोषणा की गई. इस दौरान इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स द्वारा नर्सों को किट भी बांटी जाती है इसमें उनके काम आने वाली सामग्री होती है.
फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म 1820 को 12 मई को हुआ था, हालांकि वह एक धनी परिवार से आई थीं, लेकिन आरामदायक जीवन बिताने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं थी. उनके मन में मनावता के प्रति बेहद प्यार था. फ्लोरेंस के पिता विलियम एडवर्ड नाइटिंगेल एक समृद्ध ज़मींदार थे, फ्लोरेंस को जर्मन, फ्रेंच और इटालियन भाषा के साथ-साथ गणित का भी अच्छा ज्ञान था.
जन्म उनका इटली में हुआ लेकिन माता-पिता के साथ इंग्लैंड चली गईं. जीवन का बाकी समय वहीं गुजरा. विक्टोरिया काल के ब्रिटेन में अमीर घरानों की महिलाएं काम नहीं करती थीं. उनका काम सिर्फ शादी करना और शादी के बाद घर, बच्चे और पति की देखभाल करना होता था. नौकरों को देखना, अतिथियों की देखभाल, पढ़ना, सिलाई-बुनाई और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेना, यही सब रोजाना करना होता था. लेकिन फ्लोरेंस तो किसी और चीज के लिए ही बनी थीं. जब वह 16 साल की थीं तो उनका मानना था कि भगवान की ओर से उनको पीड़ित लोगों की मदद के लिए कहा गया है. वह नर्स बनना चाहती थीं जो मरीजों और परेशान लोगों की देखभाल करे.
फ्लोरेंस ने अपनी इच्छा अपने माता-पिता को बताई. यह सुनकर उनके पिता काफी नाराज हुआ. उस समय नर्सिंग को सम्मानित पेशा नहीं माना जाता था. इसके अलावा अस्पताल काफी गंदी जगह होते थे और बड़े डरावने होते थे. अकसर बीमार लोगों के मर जाने से डरावना जैसा लगता था. फ्लोरेंस जैसी धनी परिवार की लड़की के लिए वह पेशा तो बिल्कुल नहीं था. लेकिन फ्लोरेंस अपनी बातों पर अड़ गईं.
आखिरकार उनके माता-पिता को उनकी बातों को मानना पड़ा. 1851 में फ्लोरेंस को नर्सिंग की पढ़ाई की अनुमति दे दी गई. जर्मनी में महिलाओं के लिए एक क्रिस्चन स्कूल में उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई शुरू कर दी. वहां उन्होंने मरीजों की देखभाल के अहम हुनर सीखें. वहां उन्होंने अस्पताल को साफ रखने के महत्व के बारे में भी जाना. 1853 में उन्होंने लंदन में महिलाओं का एक अस्पताल खोला. वहां उन्होंने बहुत अच्छा काम किया. उन्होंने मरीजों की देखभाल की बहुत अच्छी सुविधा मुहैया कराई. काम करने की स्थिति में भी सुधार किया.
राष्ट्रीय नर्स सप्ताह प्रत्येक वर्ष 6 मई से शुरू होता है और 12 मई को फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन पर समाप्त होता है. राष्ट्रीय नर्स सप्ताह एक मान्यता प्राप्त घटना के रूप में ये स्थायी तिथियां नियोजन और स्थिति को स्थापित करती हैं. 1998 तक, 8 मई को राष्ट्रीय छात्र नर्स के रूप में नामित किया गया था, जिसे वार्षिक रूप से मनाया जाता था. 2003 तक, नेशनल स्कूल नर्स दिवस प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय नर्स सप्ताह (6-12 मई) के भीतर बुधवार को मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस प्रत्येक वर्ष 12 मई को दुनिया भर में मनाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










