चना से लेकर राजमा तक रहेगा रेडी-टू-कुक, अपनाएं शेफ अरुणा का ये किचन हैक

फोटो- इंस्टाग्राम @aruna_vijay_masterchef
क्या आप भी रोज रात में राजमा या छोले भिगोना भूल जाते हैं? शेफ अरुणा विजय ने एक ऐसा आसान किचन हैक शेयर किया है, जिससे आपकी यह चिंता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी.
आप भी अक्सर काबुली चना या राजमा का इस्तेमाल करके अलग-अलग डिश बनाते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. कई बार छोले या चना बनाने का मन तो होता है, लेकिन काम में बिजी होने की वजह से इन्हें पहले से भिगो कर रखना हम भूल जाते हैं. कई बार स्नैक्स जैसे चना चाट या राजमा टिक्की खाने का मन करता है लेकिन बिना भिगोए इन्हें तुरंत बनाना आसान नहीं होता. यही समस्या सुबह के नाश्ते में भी होती है. अगर मूंग दाल का चीला बनाने का मन हो और रात में मूंग दाल भिगोना भूल जाएं, तो सुबह पूरी प्लानिंग ही बदलनी पड़ जाती है. अगर आप भी इस तरह की छोटी-छोटी किचन परेशानियों से अक्सर जूझते हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. स्मार्ट और आसान किचन हैक्स अपनाकर आप इस समस्या को काफी हद तक खत्म कर सकते हैं. इस हैक को शेफ अरुणा विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @aruna_vijay_masterchef पर शेयर किया है. इस हैक का अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो आपको रोज इन चीजों को भिगोकर रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इसे आप महीनों तक स्टोर कर सकते हैं.
इस किचन हैक को करें ट्राई
- सबसे पहले आप अलग-अलग बर्तन में राजमा, काला चना, सफेद चना, मूंग, मटर या कोई भी अन्य दाल को पानी में भिगो दें. इन्हें रातभर या कम से कम 8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें.
- सुबह में आप इन्हें अच्छे से छान लें और पानी को छान लें. एक्स्ट्रा पानी को हटा दें.
- अब इन्हें आप छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर जिपलॉक बैग में डाल दें.
- इन पाउच को फ्रीजर में रख दें.
- जब भी आपको इनका उपयोग करना हो तो फ्रीजर से पाउच को निकालें. इसे आप प्रेशर कुकर में डाल दें और जैसे आप इसे पकाते हैं उसी तरह से पका लें.
यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार
यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




