घर पर आसानी से बनाएं स्वेट कंट्रोल पाउडर, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया तरीका

AI इमेज
Sweat Control Powder At Home: गर्मियों के मौसम में पसीने और उसकी वजह से होने वाली चिपचिपाहट से हर कोई परेशान रहता है. बाजार में मिलने वाले पाउडर कई बार स्किन को सूट नहीं करते. ऐसे में आप घर पर ही स्वेट कंट्रोल पाउडर बना सकते हैं.
Sweat Control Powder At Home: गर्मियों का मौसम हो या लंबे समय तक बाहर रहना, कभी-कभी पसीना हमारी सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है. पसीने के कारण असहज भी महसूस होता है. लगातार पसीना आने से न सिर्फ कपड़े गीले हो जाते हैं, बल्कि शरीर में बदबू और चिपचिपाहट की समस्या भी बढ़ जाती है. यही वजह है कि कई लोग इसे कंट्रोल करने के लिए अलग-अलग उपाय तलाशते हैं. कई लोग डियोड्रेंट और पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें केमिकल होते हैं जो कि स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसी वजह से कुछ लोग आसान घरेलू उपाय की तलाश करते हैं. अगर आप भी ऐसी ही उपाय की तलाश में हैं तो ये आर्टिकल आपके काम है. इस आर्टिकल में आप स्वेट कंट्रोल पाउडर बनाने के बारे में जान सकते हैं. इस पाउडर को बनाने का तरीका न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने इंस्टाग्राम अकाउंट @shweta_shah_nutritionist पर शेयर किया है.
पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti)– 4 बड़े चम्मच
- अरारोट पाउडर (Arrowroot Powder) – 3 बड़े चम्मच
- गुलाब पाउडर (Rose Powder) – 2 बड़े चम्मच
- सौंफ पाउडर ( Saunf powder) – 1 बड़ा चम्मच
पाउडर को तैयार करने और इस्तेमाल करने का तरीका
पाउडर बनाने के लिए आप सभी चीजों को लें और मिक्स कर लें. आपका पाउडर तैयार है. इसे आप जार में रखकर स्टोर कर लें. अब नहाने के बाद, इसे अपने अंडरआर्म, गर्दन, अंदरूनी जांघ, और पैरों पर हल्का-हल्का छिड़कें. इसे आप हाथों से टैब करते हुए लगा लें.
इससे मिलने वाले फायदे
- ये पाउडर पसीने को कंट्रोल करने में मदद करता है.
- बदबू को कंट्रोल करता है.
यह भी पढ़ें- Homemade Protein Powder: बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, बॉडी को मजबूत रखेगा ये देसी प्रोटीन पाउडर
यह भी पढ़ें: Right Ways to Wash Denim: एक छोटी-सी गलती से खराब हो सकती है आपकी जींस, जानें डेनिम धोने का सही तरीका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




