Khajur Imli Chutney Recipe: खट्ठे-मीठे स्वाद का जादू, घर पर बनाएं स्वादिष्ट खजूर-इमली की चटनी

Updated at : 25 Apr 2025 7:22 AM (IST)
विज्ञापन
Khajur Imli Chutney Recipe

Khajur Imli Chutney Recipe

Khajur Imli Chutney Recipe: समोसा, कचौड़ी, पकोड़े या चाट इन सभी स्नैक्स का स्वाद खट्टी-मीठी चटनी के बिना अधूरा लगता है. यह चटनी न सिर्फ स्वाद बढ़ाती है, बल्कि खाने का मजा दोगुना कर देती है. ऐसे में आइए इसे बनाने की रेसिपी के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Khajur Imli Chutney Recipe: भारतीय थाली में चटनी का अपना एक खास स्थान होता है. चाहे समोसा हो, कचौड़ी, पकोड़े हो या चाट इन सभी चीजों का स्वाद खट्टी-मीठी चटनी के बिना अधूरा लगता है. ऐसे में अगर आप भी चटनी के शौकीन हैं, तो घर बैठे आसानी से खजूर और इमली की चटनी बना सकते हैं. यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होगी. ऐसे में आज इस आर्टिकल में इसे बनाने की विधि के बारे में जानेंगे.

खजूर-इमली की चटनी बनाने की सामग्री

  • बिना बीज का खजूर– 4-5
  • इमली– 2-3
  • गुड़– स्वादानुसार
  • सौंठ (सूखी अदरक पाउडर)– 1 चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर– 1 चम्मच
  • काला नमक– स्वादानुसार
  • नमक(वैकल्पिक)– स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर– आधा चम्मच (स्वादानुसार)
  • पानी– 2 कप

यह भी पढ़ें- Sahjan Achar Recipe: सहजन में छिपा है पोषण का पावरहाउस, जानें अचार बनाने की सही तरकीब

यह भी पढ़ें- Kesar Pista Ice Cream: हर चम्मच में जादू, गर्मियों में खाएं लाजवाब केसर पिस्ता आइसक्रीम 

खजूर-इमली की चटनी बनाने की विधि

  • खजूर और इमली को गरम पानी में 15-20 मिनट तक भिगोकर रखना पड़ेगा.
  • फिर इन्हें मिक्सर में थोड़ा-सा पानी डालकर पीस लें.
  • एक कड़ाही में खजूर-इमली का पेस्ट बनाकर रख लें.
  • फिर इस पेस्ट में गुड़ और ऊपर बताए गए सभी मसालों को डाल दें.
  • अब इस पेस्ट को 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक गर्म करें.
  • हालांकि, इसको चम्मच से चलाते रहें, जिससे यह चिपके न.
  • ध्यान रखें जब चटनी अच्छे तरीके से गाढ़ी हो जाए, तो गैस बंद करके ठंडा होने के लिए रख दें.
  • अब ठंडी हो चुकी चटनी को कांच की हवा न पास होने वाली बोतल में डालकर फ्रिज में रख दें.
  • अब आपकी खजूर-इमली चटनी तैयार है. इसे आप 2-3 सप्ताह तक रखकर खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Fruit Custard Recipe: बच्चे हो या बड़े, सबको दीवाना बना देगा ये फ्रूट कस्टर्ड, गर्मी में ट्राई करना ना भूलें  

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola