Fruit Custard Recipe: बच्चे हो या बड़े, सबको दीवाना बना देगा ये फ्रूट कस्टर्ड, गर्मी में ट्राई करना ना भूलें
fruit custard(ai image)
Fruit Custard Recipe: क्या आपके भी बच्चे फल खाने के समय नखरा करते हैं, तो ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी लेकर आए है जिसे आप जब भी घर में बनाएंगे आपके बच्चे खुद चल कर खाने को आएंगे.
Fruit Custard Recipe: गर्मी के सीजन और धूप के कारण कुछ ठंडा और सुकून भरा खाने को मन करे, तो फ्रूट कस्टर्ड एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह जितनी स्वादिष्ट खाने में होती हैं, उतनी ही सेहत के लिए भी लाभदायक मानी जाती हैं. इसमें दूध और ताजे फलों की मिठास एक साथ मिलती है, जो हर उम्र के लोगों के दिल को भाती हैं. इसके साथ-साथ ये बच्चों के लिए सही तरीका है फल खिलाने का. इसमें दूध जो है शरीर को ऊर्जा और कैल्शियम प्रदान करता है, वहीं फल विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है. ऐसे में आज हम आपको इस लेख के मदद से घर में फ्रूट कस्टर्ड बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे. जो स्वाद के साथ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है.
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की सामग्री
- दूध- 1 लीटर
- कटा हुआ फ्रूट- (सेब, केला, अनार, अंगूर, स्ट्रॉबेरी और कीवी )
- कस्टर्ड पाउडर- 3 चम्मच
- चीनी- 2 चम्मच
यह भी पढ़ें: दामाद भी कहेगा सासू मां से क्या खिलाया है! सबका दिल जीत लेगा ये स्पेशल पान की मिठाई रेसिपी
फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि
- सबसे पहले एक बर्तन में दूध को धीमी आंच पर अच्छे से उबालें.
- फिर एक कटोरी में 3 कस्टर्ड पाउडर डालें और उसमें थोड़ा ठंडा दूध मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- जब दूध अच्छे से उबल जाए, तो इसमें धीरे-धीरे कस्टर्ड पाउडर का घोल डालें और लगातार चलाते रहें.
- अब इसमें स्वादानुसार चीनी डालें और 5 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद अब गैस बंद कर दें और ठंडा होने के बाद, उसे फ्रिज में 1-2 घंटे तक रख दें.
- अब जब भी खाने को मन करें तो उससे ठीक पहले कटे हुए फल डालें और चम्मच से मिक्स करें और ठंडा-ठंडा कस्टर्ड सर्व करें.
यह भी पढ़ें: रात की बची रोटी से बनाएं ऐसा टेस्टी पिज्जा, बच्चा भी कहेगा- मम्मी एक नहीं, चार रोटियां और
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










