ePaper

Rice Papad Recipe: घर पर बनाएं चावल से ये टेस्टी पापड़, हर बाइट में मिलेगा क्रंच

Updated at : 25 Nov 2025 12:48 PM (IST)
विज्ञापन
Homemade Rice Papad Recipe

Homemade Rice Papad Recipe, (AI Image)

Rice Papad Recipe: हर बार खाने के साथ पापड़ या फिर चिप्स का कॉम्बिनेशन जबरदस्त लगता है. बाजार वाले पापड़ तो आप हर बार ही खाते हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे चावल के पापड़ बनाने का तरीका. 

विज्ञापन

Rice Papad Recipe: लंच हो या डिनर पापड़ हर खाने के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगता है. पापड़ का स्वाद और क्रंच खाने का जायका भी बढ़ा देता है. ठंड के मौसम में दाल-चावल, सब्जी के साथ सलाद और पापड़ खाने में बहुत ही मजेदार लगता है. बाजार वाले पापड़ खाने में स्वादिष्ट तो होते हैं लेकिन घर पर बने पापड़ की बात ही कुछ और होती है. ऐसे में अगर आप भी पापड़ खाने के शौकीन हैं तो आज इस आर्टिकल में हम बता रहें घर पर रखे चावल से टेस्टी और फ्रेश पापड़ बनाने का आसान तरीका. इस पापड़ को अगर एक बना कर रख लिया तो आप हर बार खाने के साथ झटपट तलकर इसका मजा ले सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका. 

चावल के पापड़ बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • चावल – दो कप 
  • जीरा – एक चम्मच
  • अजवाइन – एक चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार 
  • बेकिंग सोडा – चुटकी भर
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा चम्मच
  • पानी – दस कप 
  • हरी मिर्च का पेस्ट – दो बड़े चम्मच
  • हरा धनिया – दो चम्मच

चावल के पापड़ बनाने की विधि क्या है?

  • चावल का पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले दो कप चावल को पानी में अच्छे से धोकर 5 से 6 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. 
  • अब एक कुकर में पानी डालकर गर्म करें. इसमें नमक, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और बेकिंग सोडा डालें. सारी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं. 
  • जब पानी में उबाल आ जाए तो भिगोए हुए चावल डालें और कुकर का ढक्कन लगाकर कम से कम 5 से 6 सीटी आने तक इसे पकाएं. 
  • इसके बाद पके हुए चावल को चम्मच की मदद से मिलाएं और ऊपर से हरी मिर्च का पेस्ट और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 
  • अब इसे बिना ढक्कन लगाए कम से कम 10 मिनट के लिए और पका लें. 
  • इसके बाद दूसरे बर्तन में तैयार बैटर को निकाल कर रखें और ठंडा होने दें.
  • अब एक प्लास्टिक शीट बिछाएं, इसमें थोड़ा तेल लगाएं और फिर चम्मच या कलछी की मदद से बैटर को डालें. इसके ऊपर दूसरी प्लास्टिक की शीट रखें और भारी प्लेट रखकर दबाएं जिससे पापड़ का बैटर समान रूप से गोल आकार में फैले और पतले-पतले गोल पापड़ बने. 
  • इसी तरह सारे पापड़ को सूखने के लिए रख दें. इसके बाद सभी को एक दिन तक पंखे के नीचे सूखने के लिए छोड़ दें. फिर अगले ही दिन सारे पापड़ को दूसरी तरफ पलट दें और फिर सभी को धूप में रख दें. 
  • जब पापड़ पूरी तरह सूख जाए तो इसे धूप से हटाकर किसी स्टील के डिब्बे में भरकर रख दें. 
  • अब घर का बना शुद्ध और स्वादिष्ट चावल का पापड़ बनकर तैयार है. इसे तेल में तलकर खाने के साथ परोसें. 

यह भी पढ़ें: Mix Veg Oats Chilla For Breakfast: हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट चॉइस, बिना किसी झंझट मिनटों में तैयार करें मिक्स वेज ओट्स चीला

यह भी पढ़ें: Masala Corn Chaat Recipe: ठंडी शाम में बनाएं टेस्टी मसाला कॉर्न चाट रेसिपी, बस 5 मिनट में होगा तैयार 

विज्ञापन
Sakshi Badal

लेखक के बारे में

By Sakshi Badal

नमस्कार! मैं साक्षी बादल, MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी कर वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्न के तौर पर काम कर रही हूं, जहां हर दिन अपने लेखन को और बेहतर बनाने और खुद को निखारने का प्रयास करती हूं. मुझे लिखना पसंद है, मैं अपनी कहानियों और शब्दों के जरिए कुछ नया सीखने और लोगों तक पहुंचने की कोशिश करती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola