महंगे कैंडल खरीदने की जरूरत नहीं, घर पर खुद बनाएं सुंदर मोमबत्ती
Published by : Priya Gupta Updated At : 22 Feb 2026 12:55 PM
कैंडल (IMAGE: CANVA)
How To Make Candle At Home: घर पर बैठे-बैठे करना चाहते हैं क्रिएटिव काम, तो आप मार्केट में मिलने वाले महंगे कैंडल खुद से बना सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
How To Make Candle At Home: अब आप घर पर ही बहुत आसानी से सुंदर, रंगीन और खुशबूदार मोमबत्तियां बना सकते हैं. जो मोमबत्तियां हमें बाजार में महंगे दामों पर मिलती हैं, वही मोमबत्तियां अब हम अपने घर पर बहुत कम खर्च में आसान तरीकों से तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको इस आर्टिकल में घर पर ही रंगीन और फ्रैगरेंस कैंडल बनाने का तरीका बताएंगे. इस तरीके को अपनाकर आप भी बिल्कुल मार्केट में मिलने वाला कैंडल तैयार कर सकते हैं, जिनका इस्तेमाल आप सजावट, पूजा-पाठ, त्योहारों या गिफ्ट के लिए भी कर सकते हैं.
घर पर मोमबत्ती बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मोम
- बाती
- रंग (Candle Color या क्रेयॉन कलर)
- खुशबू
- सांचा या कोई छोटा गिलास/कटोरी
- पुराना बर्तन, चम्मच
- स्टिक/पेंसिल (बाती पकड़ने के लिए)
घर पर मोमबत्ती कैसे बनाएं? (How To Make Candle At Home)
- मोमबत्ती बनाने के लिए आप एक पुराने बर्तन में मोम डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं. ध्यान रखें मोम को तेज आंच पर न रखें, वरना ये जल सकता है.
- अब पिघले हुए मोम में थोड़ा सा रंग डालें और अच्छे से मिलाएं. आप चाहें तो क्रेयॉन का छोटा टुकड़ा भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके साथ ही अगर आप खुशबूदार मोमबत्ती बनाना चाहते हैं तो इसमें 5–10 बूंद खुशबू वाला तेल या एसेंस मिलाएं.
- अब आप मोमबत्ती सांचे या गिलास के बीच में बाती रखें. इसके ऊपर से स्टिक या पेंसिल की मदद से बाती को सीधा खड़ा करें. अब धीरे-धीरे आप पिघला हुआ मोम सांचे या गिलास में डालें.
- अब मोम को 2–3 घंटे तक ठंडा होकर जमने दें. जब पूरी तरह जम जाए, तो मोमबत्ती बनकर तैयार है. आप कांच के जार में भी मोमबत्ती तैयार कर सकते हैं.
How To Make Sugar Powder: बाजार जाने के बजाय, घर पर बनाएं मिठाइयों और ड्रिंक्स के लिए चीनी पाउडर
यह भी पढ़ें- Homemade Protein Powder: बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, बॉडी को मजबूत रखेगा ये देसी प्रोटीन पाउडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










